- रेल सफर में RAC टिकट का अलग नियम होता है.
- वेटिंग टिकट की तरह RAC टिकट अपने आप कैंसिल नहीं होती.
- RAC टिकट वालों को यात्रा करने का पूरा अधिकार होता है.
दिवाली-छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से रेगुलर ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे में जिन लोगों को RAC टिकट मिलता है, वह त्योहार के समय सफर करने के लिए मजबूर होते हैं. अगर आपके पास भी RAC टिकट है और आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टेशन पहुंचने से पहले इसके नियम और अधिकार जानना जरूरी है. काफी लोगों को RAC टिकट से जुड़े अधिकार नहीं पता होते हैं और उन्हें यात्रा में परेशानी उठानी पड़ती है.
सीट शेयरिंग और सफर का अधिकार
RAC टिकट का मतलब है कि आपको यात्रा का पूरा अधिकार है. हालांकि, इसमें दो RAC यात्रियों को एक लोअर बर्थ (Side Lower) आपस में शेयर करनी होती है. RAC टिकट अपने आप कैंसिल नहीं होता है. इस टिकट पर आप आसानी से ट्रेन में चढ़कर सफर कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
टीटीई करते हैं सीट अपग्रेडेशन
अगर आपके पास RAC टिकट है तो इस टिकट का अपग्रेडेशन टीटीई सफर के दौरान ही करते हैं. अगर किसी कंफर्म टिकट यात्री की ट्रेन छूट जाती है या आखिरी समय में यात्रा को कैंसिल करता है, तो टीटीई प्राथमिकता के आधार पर RAC टिकट यात्रियों को वह सीट आवंटित करता है. अगर आपके RAC टिकट का नंबर 1 है तो आपको सबसे पहले सीट मिलती है.
बेडरोल की सुविधा
काफी सारे यात्री सोचते हैं कि उनके पास RAC टिकट है तो उन्हें कंफर्म टिकट की तरह बेडरोल नहीं दिया जाएगा, और वह इसकी मांग भी नहीं करते हैं. लेकिन आपका RAC टिकट है तो रेलवे की ओर से पूरा बेडरोल किट दिया जाएगा. आप चादर, तकिया, कंबल और तौलिये की मांग कर सकते हैं. एक सीट पर दो RAC यात्री है तो दोनों को बेडरोल किट दिया जाएगा.
कैंसिलेशन और रिफंड के नियम
अगर चार्ट बनने तक आपका RAC टिकट कन्फर्म नहीं होता और आप यात्रा नहीं करना चाहते, तो ट्रेन छूटने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक टिकट कैंसिल कराया जा सकता है. RAC टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे प्रति यात्री न्यूनतम 60 रुपये और GST काटकर बाकी पैसे वापस लौटा देता है. अगर चार्ट बनने के बाद आप यात्रा नहीं करते हैं, तो आपको रिफंड के लिए ऑनलाइन TDR फाइल करना होगा.
ऑटो-अपग्रेडेशन का विकल्प
टिकट बुकिंग के समय अगर आपने Auto Upgradation का ऑप्शन चुना है, तो चार्ट बनते समय अगर ऊपरी श्रेणी 3AC से 2AC) में सीटें खाली हैं, तो आपका RAC टिकट बिना किसी चार्ज के सीधे अगली श्रेणी में कंफर्म किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें | ट्रेन यात्रा के दौरान Blinkit करेगी सामान की डिलिवरी, दवा से लेकर चार्जर और बच्चों के चीजें कर सकते हैं बुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं