विज्ञापन

41 की उम्र में भी बेटी के भाई लग रहे थे पिता, लोगों ने पूछा जवानी का राज तो बोले- मैं सिर्फ 3 काम करता हूं

चीन में 41 साल के एक पिता अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी में इतने जवां दिखे कि लोगों ने उन्हें दुल्हन का भाई समझ लिया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी इस फिटनेस के पीछे गहरी नींद, शांत मन और बैडमिंटन खेलने की आदत को वजह बताया है.

41 की उम्र में भी बेटी के भाई लग रहे थे पिता, लोगों ने पूछा जवानी का राज तो बोले- मैं सिर्फ 3 काम करता हूं
बेटी की शादी में दूल्हे से ज्यादा छा गए 41 साल के ससुर.
@asianfeed

VIRAL VIDEO: चीन के गुआंगदोंग प्रांत में हुई एक शादी इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस शादी में लोगों का ध्यान दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा दुल्हन के 41 वर्षीय पिता झेंग पर टिक गया. अपनी 21 साल की बेटी के साथ खड़े झेंग इतने फिट और युवा दिख रहे थे कि मेहमानों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक उन्हें दुल्हन का भाई समझने की भूल कर बैठे. यहां तक कि पहली मुलाकात में उनके दामाद भी दंग रह गए थे. झेंग ने अपनी इस 'सदाबहार जवानी' के पीछे कोई महंगा इलाज या कठिन डाइट नहीं, बल्कि तीन बेहद साधारण आदतें बताई हैं भरपूर नींद, नियमित बैडमिंटन खेलना और हर हाल में मन को शांत रखना.

क्या है इस जवां लुक का राज?

जब लोगों ने झेंग से उनकी इस सदाबहार जवानी का राज पूछा, तो उन्होंने किसी महंगे स्किनकेयर प्रॉडक्ट या कड़े डाइट प्लान का नाम नहीं लिया. उनके 3 बेहद आसान और रोज़मर्रा के नियम हैं. झेंग का मानना है कि गुस्सा सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है. वह हर हाल में शांत रहते हैं और खुद को तनाव से दूर रखते हैं.  

जहां आज लोग 6 घंटे की नींद के लिए तरसते हैं, वहीं झेंग रोजाना 10 से 12 घंटे सोते हैं. उनका मानना है कि शरीर को पूरा आराम देना बेहद जरूरी है. फिट रहने के लिए वह जिम नहीं जाते, बल्कि हफ्ते में 3 से 4 बार बैडमिंटन खेलते हैं. इससे उनके शरीर में फुर्ती और एनर्जी बनी रहती है.   

यह भी पढ़ें | गुजरात का अनोखा गांव, 1000 साल से रह रहे अफ्रीकी मूल के लोग, बोलते हैं फर्राटेदार गुजराती

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

अमेरिकी स्वास्थ्य संस्था (CDC) के अनुसार, 18 से 60 साल के वयस्कों के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद जरूरी है. हालांकि, झेंग की तरह हर किसी को 12 घंटे सोने की जरूरत नहीं है, लेकिन अच्छी नींद और खेलकूद से तनाव कम होता है और दिमाग स्वस्थ रहता है.

दिखने में जवां होना सिर्फ जीन्स (Genetics) या धूप से बचने पर ही निर्भर नहीं करता. झेंग की कहानी हमें सिखाती है कि असल सेहत किसी जादुई बदलाव से नहीं, बल्कि रोज की छोटी और अच्छी आदतों से बनती है. पर्याप्त नींद, थोड़ा खेलकूद और बिना बात का तनाव न लेना ही लंबी उम्र और अच्छी सेहत की असली चाबी है. 

यह भी पढ़ें | लहंगे में 4 घंटे में 18 किमी पैदल चलकर दुल्हन पहुंची ससुराल, बोली- धामी जी सड़क बनवा दो

यह भी पढ़ें | भारत का सबसे अमीर गांव, बैंकों को करोड़ों का लोन देने की हैसियत रखते हैं यहां के किसान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khabar Zara Hat Ke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com