विज्ञापन

इंग्लैंड ने जीती सीरीज, ईशान की चोट पर आया अपडेट, श्रीसंत के पिता का निधन, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें

क्रिकेट की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं. श्रीसंत के पिता के निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा है. वहीं इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर बड़ा अपडेट आया है.

इंग्लैंड ने जीती सीरीज, ईशान की चोट पर आया अपडेट, श्रीसंत के पिता का निधन, पढ़ें Sports की Top-10 खबरें
स्पोर्ट्स की Top-10 खबरें
IANS

एनडीटीवी के स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. क्रिकेट की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं. पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. इसके अलावा इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है, जिससे उसकी प्वाइंट्स टेबल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. इसके अलावा भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले ईशान किशन की चोट पर बड़ा अपडेट आया है. सीएसके में एमएस धोनी की हिस्सेदारी की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने अपना रुख साफ कर दिया है. उधर पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान फातिमा सना का रोता हुआ वीडियो वायरल है. आइए विस्तार से जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें क्या हैं...

श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा पूरा परिवार

पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वह 89 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का यहां लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

पाकिस्तान का पॉइंट्स टेबल में और बिगड़ा हाल

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. पाकिस्तान से मिले 130 रन के आसान टारगेट को मेजबान टीम ने मुकाबले के चौथे दिन 24.2 ओवरों में हासिल कर लिया.  टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई. आलम ये रहा कि इस पारी में 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके. इस हार के साथ पाकिस्तान की स्थिति प्वाइंट्स टेबल में और खराब हो गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

ईशान किशन की चोट कितनी गंभीर?

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को टीम के नेट सत्र के दौरान पीठ में खिंचाव के कारण असहज नजर आए थे. ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने को लेकर चिंताएं थी. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानिवार को मीडिया के सामने आकर स्पष्ट किया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज की चोट अधिक गंभीर नहीं थी और वह पहले मुकाबले से पूर्व पूरी तरह फिट हो सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर कौन? श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, ऐसे में टीम इंडिया घर पर ही मेहमान है. हालांकि, सीरीज की शुरुआत से पहले यक्ष प्रश्न यही है कि आखिर भारत का ओपनर कौन होगा. क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा, या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से चौंकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी? इस सीरीज के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में खेलती हुई दिखेगी. पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर जब भारतीय कप्तान मीडिया के सामने आए तो ओपनर को लेकर सवाल हुआ और अय्यर ने भी माना कि यह मुश्किल फैसला होने वाला है. यहां पढ़ें पूरी खबर

क्या सीएसके में हिस्सेदारी चाहते हैं एमएस धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के लिए कोई मुकाबला न खेले हों, लेकिन उनको लेकर चर्चा जोरों पर रहीं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि धोनी ने चेन्नई फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की थी. आखिरकार चेन्नई ने इस मामले पर अपनी बात रखी है. धोनी अभी भी सीएसके का हिस्सा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज को बताया, "एमएस ने हमसे कभी इस बारे में बात नहीं की. हमने इस मामले पर कभी चर्चा नहीं की. हमारे पास इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने मिस्टर एन. श्रीनिवासन से इस बारे में कोई चर्चा की है." यहां पढ़ें पूरी खबर

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना

कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका का सामना रविवार को फाइनल मैच में भारत से होगा. श्रीलंका ने पिछले एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था. पाकिस्तान की बुरी हार के बाद कप्तान फातिमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

राहुल द्रविड़ ने चुना दुनिया का बेस्ट कप्तान

क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा एक सवाल उठता रहा है कि दुनिया का बेस्ट कप्तान कौन है? कई लोगों के पसंदीदा कप्तान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं, तो किसी को क्लाइव लॉयड की रणनीति पसंद आती है. मगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के पसंदीदा इंटरनेशनल कप्तान कौन हैं? अगर आपको नहीं पता तो उसका जवाब खुद 53 वर्षीय दिग्गज ने दिया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की तरफ से 53 वर्षीय पूर्व कप्तान का एक वीडियो साझा किया गया है. जिसमें उनके सामने कई सारे कप्तानों के नाम सुझाए गए. जहां शुरुआती कुछ नामों में तो उन्होंने स्टीव स्मिथ का नाम लिया. मगर आखिर में वह पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर टिक गए. यहां पढ़ें पूरी खबर

भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20: पिच से किसे मिलेगी मदद? कैसा रहेगा मौसम

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय' वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाए या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाए. सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया. टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है. उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की प्लेइंग इलेवन तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्रॉफी से पहले रिकॉर्ड की जंग, मंधाना और शेफाली ने एशिया कप में मचाई तबाही, टॉप 10

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? उन दोनों टीमों का नाम सामने आ चुका है. ये दोनों टीमें कोई और नहीं बल्कि भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें है. दोनों टीमें खिताब के लिए 13 सितंबर को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. अहम मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी. उसकी चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्जा होगा. प्रतिष्ठित सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाए. उससे पहले बात करें अब तक किन 10 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- यहां पढ़ें पूरी खबर

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर पीएसएल पर जमकर निकाली भड़ास

पाकिस्तान के महान खिलाड़ी वसीम अकरम ने भारतीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना की है. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा चुके हैं. लगातार दो शानदार आईपीएल सीजन के बाद, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया, और सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. अकरम, जिन्होंने दोनों लीग में काम किया है, ने पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना की कि वह आईपीएल की तरह उभरते हुए स्टार्स को तैयार करने में नाकाम रहा. यहां पढ़ें पूरी खबर

ये भी पढ़ें-  नीरज चोपड़ा ने किससे इंस्पायर होकर रखे लंबे बाल? संजय दत्त का नाम आते ही खोला राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com