विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिली है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कौन ओपनिंग करेगा.

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
वैभव बनाम संजू के सवाल पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, ऐसे में टीम इंडिया घर पर ही मेहमान है. हालांकि, सीरीज की शुरुआत से पहले यक्ष प्रश्न यही है कि आखिर भारत का ओपनर कौन होगा. क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा, या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से चौंकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी? इस सीरीज के बाद टीम इंडिया एशियन गेम्स में खेलती हुई दिखेगी. ऐसे में गौतम गंभीर और कप्तान अय्यर भारत की प्लेइंग इलेवन के समीकरण को सुलझाना चाहेंगे. पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर जब भारतीय कप्तान मीडिया के सामने आए तो ओपनर को लेकर सवाल हुआ और अय्यर ने भी माना कि यह मुश्किल फैसला होने वाला है. 

तीन ओपनर्स की लग्जरी

टीम इंडिया में तीन ओपनर में किस मौका मिलेगा यह सवाल बड़ा बना हुआ है. ओपनिंग को लेकर चल रही चर्चा पर अय्यर ने कहा,"तीनों का टीम में होना एक लग्जरी है. वे अपने-अपने डिपार्टमेंट में फ्लॉलैस हैं और लगातार परफॉर्म कर रहे हैं, इसलिए ये एक टाइट कॉल होने वाला है. जिसे भी मौका मिलेगा, वो टीम के फायदे के लिए होगा." उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी मिस करेगा, उससे कोच के साथ मिलकर बात करना और उसे कॉन्फिडेंस देना जरूरी है.

वैभव या संजू, किसे मिलेगा मौका?

सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया. टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है. एशियाई खेलों की प्लेइंग इलेवन तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके चाहेंगे. 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आए थे. सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी. यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो.

सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था. लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता.

स्पिनर का चुनाव भी सिरदर्द

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा. गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है.

यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है. बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान ), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद.

यह भी पढ़ें: सचिन से आगे रोहित, नीरज चोपड़ा नंबर-1, इस साल सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 भारतीय

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत नंबर-3, क्रिस गेल- सहवाग से आगे ये गेंदबाज, टेस्ट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, Cricket, India, Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com