विज्ञापन
2 minutes ago

Jantar Mantar Delhi CJP Protest LIVE Updates: दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसे देखते हुए राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. CJP ने  'जंतर-मंतर-2.0' का ऐलान किया है.  कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस से सीजेपी को प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं मिली है. इसीलिए पूरी दिल्ली को किले में तब्दील किया गया है. दिल्ली में सुरक्षा के मद्देनजर 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं. हर एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं.साथ ही जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया जाएगा. बाजारों भी बंद रहेंगे.  वहीं दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया गया है. नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे.

ये बी पढ़ें-नई दिल्ली जाने वाले 30 रास्तों पर CJP आंदोलन का असर, गुरुग्राम बॉर्डर पर अभी से हाहाकार

ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस की 'परिंदा भी पर न मारे' जैसी तैयारी- 20 हजार जवान और 300 कैमरे, इंटरनेट ठप और बाजार बंद

CJP PROTEST ALL LIVE UPDATES...

Delhi Trains Cancelled LIVE: रेलवे ने 170 ट्रेनों को किया रद्द

दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर आज भी बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रह सकती हैं. रेलवे ने 10 अक्टूबर को 170 पैसेंजर ट्रेनें रद्द करने का आदेश दिया है. वहीं कई ट्रेनें गाजियाबाद तक ही चलने का आदेश दिया गया है. रेलवे के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित प्रदर्शन के कारण उत्तर रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित करने का फैसला लिया है.

CJP Protest News Live: मुंबई एयरपोर्ट जा रहे अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके मुंबई एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं, वह जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के लिए दिल्ली आने वाले हैं. 

 

CJP Protest News Live: टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

जंतर-मंतर पर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली की इन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित

दिल्ली की जिन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रस्तावित हैं, उनमें शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस गोलचक्कर, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट), राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट), मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग और गुरु नानक चौक शामिल हैं.इसके अलावा विंडसर पैलेस गोलचक्कर, टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ चौराहा, चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्किल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट, भारियों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद गोलचक्कर, मदरसा टी-पॉइंट, सम्राट होटल गोलचक्कर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट, रेल भवन गोलचक्कर, जय सिंह रोड-संसद मार्ग चौराहा और अशोका रोड-जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर पर भी यातायात प्रभावित रह सकता है.

CJP Protest Live: दिल्ली-NCR में सख्त चेकिंग

 

CJP Protest Live: दिल्ली में धारा 163 लागू, गाजियाबाद के बीच लोनी गोल चक्कर पर हो रही चेकिंग

दिल्ली और गाजियाबाद के बीच लोनी गोल चक्कर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है. बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं और सभी गाड़ियों की जांच हो रही है. दिल्ली पुलिस और BSF के जवानों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है, साथ ही लगातार निगरानी के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. दिल्ली में धारा 163 लागू कर दी गई है.

 

ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के अपडेट पर नजर रखें- पुलिस

दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक की ताजा जानकारी, वैकल्पिक मार्ग और अन्य अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखने को कहा है.

CJP Protest Live: रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने से पहले अतिरिक्त समय लें- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.

CJP Protest Live: कालिंदी कुंज में सुरक्षा सख्त

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन से पहले कालिंदी कुंज में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

CJP Protest Live: प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पर रात में जमा हुए लोग

 जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में लोग रात में वहां जमा हुए.

CJP Protest Live: दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन पर शाम 6 बजे तक आवाजाही बंद

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने की सुविधा 9 अक्टूबर, 2026 को रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक बंद की गई है.

CJP Protest Live: देखें कैसी है दिल्ली पुलिस की तैयारी

 

CJP Protest Live: कनॉट प्लेस सर्कल इलाके में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की वजह से जनपथ रोड और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आउटर CP सर्कल इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

CJP Protest Live: दिल्ली का 1.5 KM इलाका सिक्योरिटी जोन घोषित

दिल्ली पुलिस ने करीब 1.5 किलोमीटर के दायरे को सेंसिटिव जोन घोषित किया है. इलाके में जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर जैसी खास जगहें मौजूद हैं, यहां 6500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.
 

CJP Protest Live:धौला कुआं इलाके में बैरिकेड्स लगाए गए

दिल्ली में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए धौला कुआं इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

CJP Protest Live:जंतर-मंतर और इंडिया गेट इलाके में सुरक्षा सख्त

दिल्ली में आज होने वाले विरोध प्रदर्शन की वजह से जंतर-मंतर और इंडिया गेट इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बैरिकेड्स लगाए गए हैं.

CJP Protest Live: बॉर्डर पर ही प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी

सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए देश के अलग-अलग इलाकों से आने वालों को पुलिस बॉर्डर पर ही रोकने की कोशिश करेगी. साथ ही भीड़ जमा न होने देने की भी तैयारी है.

CJP Protest Live: दिल्ली में 20 हजार जवान तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर

 सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया है. शहरभर में 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं. हर एक एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं.

CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस ने नहीं दी विरोध-प्रदर्शन की अनुमति

कॉकरोच जनता पार्टी आज शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रही है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है.

CJP Protest Live: दिल्ली में आज CJP का विरोध प्रदर्शन

सीजेपी ने जंतर-मंतर पर आज विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है.  प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्र और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क है.केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर अधिकतम सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest Delhi, CJP Protest Delhi Live, Cjp Protest Delhi Metro Station Band, Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com