विज्ञापन

'10 साल बीत गए कितने बल्लेबाज दिए...' वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर पीएसएल पर जमकर निकाली भड़ास

वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट की चिंताजनक स्थिति पर सवाल पूछते हुए कहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग ने आखिर कितने बल्लेबाज दिए हैं.

'10 साल बीत गए कितने बल्लेबाज दिए...' वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेकर पीएसएल पर जमकर निकाली भड़ास
वसीम अकरम ने पीएसएल पर सवाल उठाए हैं

पाकिस्तान के महान खिलाड़ी वसीम अकरम ने भारतीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की तुलना की है. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. वह क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा चुके हैं. लगातार दो शानदार आईपीएल सीजन के बाद, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया, और सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए. अकरम, जिन्होंने दोनों लीग में काम किया है, ने पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना की कि वह आईपीएल की तरह उभरते हुए स्टार्स को तैयार करने में नाकाम रहा.

वसीम अकरम ने 2010 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग कोच और मेंटर के तौर पर काम किया था. फ्रेंचाइजी इस दौरान दो आईपीएल खिताब जीतने में सफव रही. पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के साथ कोचिंग और मेंटरिंग की भूमिका निभाई है.

यूट्यूबर फुरकान भट्टी के साथ एक इंटरव्यू में अकरम ने कहा,"पीएसएल को शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन क्या लीग ने एक भी बैटर तैयार किया है? हां, हमने कुछ बॉलर तैयार किए हैं, लेकिन मुझे बताएं कि क्या हमने कोई खास बैटिंग टैलेंट तैयार किया है. मुझे लगता है कि जब हम 14 साल के (सूर्यवंशी, 15) जैसे बैटिंग टैलेंट तैयार करेंगे, तो हम सुधार देखेंगे."

महान तेज गेंदबाज ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को अपने क्लब क्रिकेट कल्चर को फिर से शुरू करना चाहिए ताकि टैलेंट सामने आए और पीएसएल की टैलेंट पाइपलाइन मजबूत हो, जो आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट की ग्रोथ में मदद कर सकती है. उन्होंने कहा,"अगर हम रेड बॉल क्रिकेट में सुधार चाहते हैं तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना होगा. पीसीबी को कराची और लाहौर में 100-100 मिलियन रुपये खर्च करने चाहिए, क्योंकि टैलेंट क्लब क्रिकेट से ही आता है."

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो, बाबर आजम एंड कंपनी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक क्लीन स्वीप के कगार पर है. पहले दो मैच हारने के बाद, मेहमान टीम बर्मिंघम के एजबेस्टन में तीसरे और आखिरी टेस्ट में एक और हार की ओर बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: एशिया कप में भारत और श्रीलंका के बीच होगा फाइनल मैच, पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंची लंकाई टीम

यह भी पढ़ें: बल्लेबाज ने छोड़ी कुलदीप की गेंद, अगले ही पल बिखर गए स्टंप, VIDEO देख रह जाएंगे दंग!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wasim Akram, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com