विज्ञापन

श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा पूरा परिवार

श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का निधन हो गया है. उन्होंने बीते कल एक निजी अस्पताल में 89 वर्ष की उम्र में अपने जीवन का आखिरी सांस लिया.

श्रीसंत के घर पसरा मातम, पिता के निधन से शोक में डूबा पूरा परिवार
एस श्रीसंत

पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. वह 89 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का यहां लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया. उन्होंने कहा कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा. 

पार्थिव शरीर को रविवार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक कोठामंगलम स्थित नायर के आवास पर रखा जाएगा ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सकें और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा. 

नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार संतान दीपू, निवेदिता, दिव्या एवं श्रीसंत हैं. 

भारत की तरफ से 90 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं श्रीसंत

श्रीसंत भारत के जाने माने पूर्व क्रिकेटर हैं. देश के लिए वह इंटरनेशनल लेवल पर कुल 90 मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उनको 111 पारियों में कुल 169 सफलता हाथ लगी. 

श्रीसंत भारत के जाने माने पूर्व क्रिकेटर हैं. देश के लिए वह इंटरनेशनल लेवल पर कुल 90 मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उनको 111 पारियों में कुल 169 सफलता हाथ लगी. 

श्रीसंत भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां वह 50 पारियों में 37.59 की औसत से 87, वनडे की 52 पारियों में 33.44 की औसत से 75 और टी20 की नौ पारियों में 41.14 की औसत से सात सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे. (भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- ट्रॉफी से पहले रिकॉर्ड की जंग, मंधाना और शेफाली ने एशिया कप में मचाई तबाही, टॉप 10

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sreesanth, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com