विज्ञापन

ट्रॉफी से पहले रिकॉर्ड की जंग, मंधाना और शेफाली ने एशिया कप में मचाई तबाही, टॉप 10

भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले जाने वाले महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले जाने किन 10 बल्लेबाजों ने यहां अबतक सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है.

ट्रॉफी से पहले रिकॉर्ड की जंग, मंधाना और शेफाली ने एशिया कप में मचाई तबाही, टॉप 10
स्मृति मंधाना

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा? उन दोनों टीमों का नाम सामने आ चुका है. ये दोनों टीमें कोई और नहीं बल्कि भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें है. दोनों टीमें खिताब के लिए 13 सितंबर को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. अहम मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी. उसकी चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्जा होगा. प्रतिष्ठित सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाए. उससे पहले बात करें अब तक किन 10 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

टॉप पर हैं स्मृति मंधाना

महिला एशिया कप 2026 में फाइनल मुकाबले से पहले अब तक एक मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम दर्ज है. 30 वर्षीय बल्लेबाज ने हांगकांग के खिलाफ एक मुकाबले में शतक जड़ते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था. उस मुकाबले में मंधाना ने पारी का आगाज करते हुए कुल 64 गेंदों का सामना किया था. इस बीच वह 193.75 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बनाने में कामयाब हुई थीं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 14 चौके और सात छक्के दिखने को मिले थे. 

नंबर दो और तीन पर शेफाली वर्मा काबिज 

स्मृति मंधाना के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर शेफाली वर्मा का नाम आया है. वर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में 36 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी. वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 40 गेंदों में उन्होंने 64 रनों का योगदान दिया था. 

टॉप 10 में इन खिलाड़ियों का है दबदबा 

इन खिलाड़ियों के बाद चौथे स्थान पर मुनीबा अली का नाम आता है. मुनीबा ने थाईलैंड की खिलाफ 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी. पांचवें स्थान पर निलाक्षिका सिल्वा कब्जा है. सिल्वा ने इंडोनेशिया के खिलाफ 50 रन बनाए थे. 

उनके पश्चात छठें स्थान पर चमारी अट्टापट्टू (48), सातवें स्थान पर हर्षिता समरविक्रमा (48), आठवें स्थान पर शवाल जुल्फिकार (47), नौवें स्थान पर फातिमा सना (47) और 10वें स्थान पर नारुएमोल चायवाई (43) का नाम आता है. 

यह भी पढ़ें- बल्लेबाज ने छोड़ी कुलदीप की गेंद, अगले ही पल बिखर गए स्टंप, VIDEO देख रह जाएंगे दंग!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Smriti Mandhana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com