भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को टीम के नेट सत्र के दौरान पीठ में खिंचाव के कारण असहज नजर आए थे. ऐसे में उनके अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलने को लेकर चिंताएं थी. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानिवार को मीडिया के सामने आकर स्पष्ट किया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज की चोट अधिक गंभीर नहीं थी और वह पहले मुकाबले से पूर्व पूरी तरह फिट हो सकते हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान कि चोट पर कहा,"दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद ईशान थक गए थे. उन्हें आज आराम दिया गया और उम्मीद है कि कल तक वे ठीक हो जाएंगे."
किशन तेज गेंदबाजों के नेट में बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान नवदीप सैनी ने शरीर को निशाना बनाकर शॉर्ट गेंद डाली. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उछाल लेती गेंद से बचने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनकी पीठ में खिंचाव आ गया.
किशन को दर्द से परेशान देखते ही टीम के निवर्तमान फिजियो कमलेश जैन उनकी मदद के लिए पहुंचे. किशन कुछ मिनट तक घुटनों के बल बैठे रहे और फिर धीरे-धीरे नेट से बाहर चले गए. बाद में वह कमर के पिछले हिस्से को पकड़े नजर आए और दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं लौटे. किशन की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता अगले 24 घंटे में पर्याप्त आराम के बाद ही चल सकेगा.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन अच्छी लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ फाइनल में 270 और 80 रन की पारियां खेली थीं. शुक्रवार के अभ्यास सत्र में भी वह शानदार लय में दिखे और स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई बार गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया. पीठ में खिंचाव के कारण उनका अभ्यास सत्र समय से पहले ही समाप्त हो गया.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनर कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने 3-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, बाबर आजम की टीम का पॉइंट्स टेबल में और बिगड़ा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं