क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में हमेशा एक सवाल उठता रहा है कि दुनिया का बेस्ट कप्तान कौन है? कई लोगों के पसंदीदा कप्तान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग हैं, तो किसी को क्लाइव लॉयड की रणनीति पसंद आती है. मगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के पसंदीदा इंटरनेशनल कप्तान कौन हैं? अगर आपको नहीं पता तो उसका जवाब खुद 53 वर्षीय दिग्गज ने दिया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की तरफ से 53 वर्षीय पूर्व कप्तान का एक वीडियो साझा किया गया है. जिसमें उनके सामने कई सारे कप्तानों के नाम सुझाए गए. जहां शुरुआती कुछ नामों में तो उन्होंने स्टीव स्मिथ का नाम लिया. मगर आखिर में वह पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर टिक गए. जिसके साथ ही यह भी फैसला हो गया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में राहुल द्रविड़ के पसंदीदा कप्तान कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम को आईसीसी के कई बड़े खिताब दिलाने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं.
राहुल द्रविड़ के सामने सुझाए गए कप्तानों की लिस्ट
बेन स्टोक्स या स्टीव स्मिथ - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या केन विलियमसन - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या अर्जुन राणातुंगा - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या ग्रीम स्मिथ - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या स्टीफन फ्लेमिंग - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या माइकल क्लार्क - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या ईयोन मोर्गन - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या पैट कमिंस - स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ या रिकी पोटिंग- रिकी पोटिंग
रिकी पोटिंग या एलन बॉर्डर - रिकी पोटिंग
रिकी पोटिंग या स्टीव वॉ- स्टीव वॉ
स्टीव वॉ या विराट कोहली - विराट कोहली
विराट कोहली या इमरान खान - इमरान खान
इमरान खान या महेंद्र सिंह धोनी - महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी या क्लाइव लॉयड - महेंद्र सिंह धोनी
आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं धोनी
आपको बता दें कि एमएस धोनी आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं. उन्होंने भारतीय टीम को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था. उसके बाद वह 2011 में वनडे वर्ल्ड की ट्रॉफी भी जीतने में कामयाब रहे. वह यहीं नहीं रुके. उन्होंने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया. माही की देखरेख में भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में नंबर वन बनने में कामयाब रही. यही कुछ मुख्य वजहें है कि द्रविड़ ने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का बेस्ट कप्तान चुना है.
यह भी पढ़ें- चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज, अब WCPL में बल्ले से देंगी हरलीन देओल जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं