विज्ञापन

क्या सीएसके में हिस्सेदारी चाहते हैं एमएस धोनी? रिपोर्ट्स पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा था कि महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी.

क्या सीएसके में हिस्सेदारी चाहते हैं एमएस धोनी? रिपोर्ट्स पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
बीते दिनों रिपोर्ट्स थी किं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी चाहते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही पिछले सीजन फ्रेंचाइजी के लिए कोई मुकाबला न खेले हों, लेकिन उनको लेकर चर्चा जोरों पर रहीं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि धोनी ने चेन्नई फ्रेंचाइजी में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की थी. आखिरकार चेन्नई ने इस मामले पर अपनी बात रखी है. धोनी अभी भी सीएसके का हिस्सा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं. सीएसके के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकबज को बताया,"एमएस ने हमसे कभी इस बारे में बात नहीं की. हमने इस मामले पर कभी चर्चा नहीं की. हमारे पास इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने मिस्टर एन. श्रीनिवासन से इस बारे में कोई चर्चा की है."

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी के पास फ्रेंचाइजी के कुछ शेयर हैं. चूंकि चेन्नई के शेयर खुले बाजार में ट्रेड नहीं होते और कंपनी अनलिस्टेड है, इसलिए रिपोर्ट के मुताबिक, "उन्हें ऑफ-मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए प्राइवेट तौर पर खरीदा जा सकता है."

रिपोर्ट के अनुसार, धोनी के पास एक लाख से ज़्यादा शेयर हैं. यह संख्या बहुत बड़ी नहीं है, क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक "जनता के पास 30 करोड़ से ज़्यादा आउटस्टैंडिंग शेयर हैं, जो फ्रेंचाइजी की कुल शेयर कैपिटल का लगभग 40 प्रतिशत है."  पूर्व BCCI चीफ एन. श्रीनिवासन के परिवार के पास 55 प्रतिशत से ज़्यादा कंट्रोलिंग हिस्सेदारी है.

आईपीएल फ्रेंचाइजी की मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन (एक IPL टीम आखिरी बार 16,600 करोड़ रुपये से ज़्यादा में बिकी थी) के आधार पर धोनी की हिस्सेदारी की कीमत 2.6-3 करोड़ रुपये हो सकती है. धोनी की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 1,200 करोड़ रुपये है. भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेले थे, ने कहा कि धोनी द्वारा हिस्सेदारी मांगने का दावा अवास्तविक था और इसे एक प्लांटेड स्टोरी भी कहा.

चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,"जब हाल ही में आरसीबी को खरीदा गया था, तो 1.7 से 1.8 बिलियन की बात हुई थी. चेन्नई सुपर किंग्स भी वैसी ही फ्रेंचाइजी है. आप चाहें तो जैसे चाहें वैल्यूएशन कर सकते हैं, लेकिन यह वह फ्रेंचाइजी है जिसके पास पांच ट्रॉफियां हैं और भारत के बाहर भी कई फ्रेंचाइजी हैं."

चोपड़ा ने आगे कहा,"उनकी एक विरासत है और उनके पक्ष में बहुत कुछ है. चेन्नई सुपर किंग्स एक बहुत बड़ा ब्रांड है. अगर इसकी कीमत 1.8 बिलियन है और धोनी ने इसमें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी है, तो यह अवास्तविक है. यह संभव नहीं है. कोई भी किसी को 400 मिलियन नहीं देता. असल में, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी पाने के लिए आपको 400 मिलियन का निवेश करना होगा. यह एक अजीब आंकड़ा है. कोई भी किसी को आईपीएल टीम में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं देने वाला है."

यह भी पढ़ें: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20: क्या असर दिखाएगी पिच, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें

यह भी पढ़ें: हरलीन देओल का बड़ा खुलासा, शशांक सर ने पूछा खेलोगी? मैंने कहा, 'क्यों नहीं!'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com