भारत की विश्व नंबर 15 अनाहत सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वैश में मिस्र की छठी वरीयता प्राप्त सलमा हनी को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में हराकर पहली बार PSA गोल्ड-लेवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मिस्र की विश्व नंबर 3 और आठ बार की विश्व चैंपियन नूर अल-शेरबिनी को सीधे गेम में चौंकाने के एक दिन बाद, 18 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 14 सलमा हनी को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 4-11, 11-8, 4-11, 11-2, 11-5 से हराया.
अनाहत इस मुकाबले में 2-1 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 11-2 और 11-5 से जीत दर्ज की और अपने करियर में पहली बार गोल्ड-लेवल सेमीफाइनल में जगह बनाई.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
2-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत हासिल करने वाली अनाहत ने सलमा हनी के बारे में कहा,"मैंने उनके खिलाफ पहले कभी नहीं खेला था, और मुझे नहीं पता था कि कोर्ट पर क्या उम्मीद करनी चाहिए. मैंने उन्हें कई बार खेलते देखा है, और उनके पास PSA टूर का काफी अनुभव है."
मौजूदा विश्व जूनियर चैंपियन अनाहत ने कहा,"खासकर कल (अल-शेरबिनी के खिलाफ) मिली जीत के बाद, मुझे पता था कि अगर मैं अच्छा खेलती हूं, तो मैं किसी के भी खिलाफ जीत सकती हूं. मैं इसी मानसिकता के साथ कोर्ट पर उतरना चाहती थी."
हाल ही में एशियाई खेलों में सिंगल्स सिल्वर मेडल जीतने वाली दिल्ली की इस खिलाड़ी ने आगे कहा,"कल की जीत के बाद भावनाओं के कारण मैं मैच से पहले थोड़ी थकी हुई थी. मैं आज अपनी लय (मोमेंटम) को खोना नहीं चाहती थी, मैंने अपना पूरा जोर लगा दिया और मुझे खुशी है कि मैं टूर्नामेंट में एक कदम और आगे बढ़ गई हूं."
अनाहत का अगला मुकाबला मलेशिया की विश्व नंबर 4 और मौजूदा एशियाई खेल चैंपियन शिवसंगरी सुब्रमण्यम से होगा. शिवसंगरी ने ही एशियाई खेलों के महिला सिंगल्स फाइनल में अनाहत को हराया था और LA ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था, जहां यह खेल पहली बार शामिल होने जा रहा है.
हांगझोऊ में हुए एशियाई खेल 2023 में अनाहत ने दो कांस्य पदक जीते थे - महिला टीम और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में. इसके बाद, आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 में उन्होंने महिला एकल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. ऐसा करके वह एशियाई खेलों के स्क्वैश एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं.
इस साल की शुरुआत में, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में अनाहत ने गर्ल्स सिंगल्स का खिताब जीता. वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं और इस स्पर्धा में मिस्र के 15 साल के दबदबे को खत्म कर दिया.
यह भी पढ़ें:
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं