NEET पेपर लीक मामले में हर बीतते दिन के साथ नए खुलासे हो रहे हैं. इस पेपर लीक मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ लगातार जारी है. पेपर लीक के मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी के पर्सनल सेक्रेटरी (PA) का नाम भी सामने आ रहा है. तेजस्वी ने कहा कि अगर मेरे PS की गलती है तो सरकार उसे गिरफ्तार कर लें, मुझे कई दिक्कत नहीं है.
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा "जहां भी भाजपा शासित राज्य है चाहे बिहार हो, गुजरात हो या हरियाणा हो इन तीनों जगह पेपर लीक हुआ है. मैं मुख्यमंत्री से कहता हूं कि मेरे सहायक को बुला लें और पूछताछ कर लें. लेकिन उपमुख्यमंत्री जो सवाल उठा रहे हैं, EOU ने तो इस बात को लेकर आज तक नहीं कहा है. इन लोगों को ज्ञान नहीं है. हम मई से आवाज़ उठा रहे हैं कि कार्रवाई करनी चाहिए. ये लोग किंग-पिंग से मुद्दे को हटाना चाहते हैं."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
#WATCH पटना: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जहां भी भाजपा शासित राज्य है चाहे बिहार हो, गुजरात हो या हरियाणा हो इन तीनों जगह पेपर लीक हुआ है... मैं मुख्यमंत्री से कहता हूं कि मेरे सहायक को बुला लें और पूछताछ कर लें। लेकिन उपमुख्यमंत्री जो सवाल उठा रहे हैं, EOU ने तो इस बात को… https://t.co/jBi0hpLiVC pic.twitter.com/3BcTNCVQoe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
तेजस्वी यादव ने कहा ने कहा, "अमित आनंद और नीतीश कुमार कौन लोग हैं? इनको क्यों बचाना चाहते हैं? क्यों मुद्दे को भटकाया जा रहा है. कल मनोज झा ने तस्वीर साझा कर दी है. कोई दोषी है तो उसे बुलाकर पूछताछ करें... जो लोग मेरा नाम घसीटना चाहते हैं उससे कोई फायदा होने वाला नहीं है."
इससे पहले गुरुवार को उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा था कि पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी सिकंदर यादवेंदु का संबंध तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार से है. यही नहीं इस शख्स के घनिष्ठ संबंध लालू परिवार से भी हैं.
ये भी पढ़ें:-
NEET पेपर लीक के 'सिंकदर' की कहानीः बिहार में कैसे काम करता है सॉल्वर गैंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं