NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया

  • 32:29
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026

NDTV World Summit 2026 में केंद्रीय रेल, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के सेमीकंडक्टर मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा विजन पेश किया. उन्होंने कहा कि भारत साल 2028 तक अपनी पहली एडवांस 'मेक इन इंडिया' नैनो चिप तैयार कर लेगा. समिट के दौरान NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने अश्विनी वैष्णव के ऑफिस में दीवार पर लगी एक खाली कील का जिक्र किया. इस पर मंत्री ने बताया कि वह कील किसी तस्वीर के लिए नहीं, बल्कि भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप के लिए सुरक्षित रखी गई है. उन्होंने कहा कि 2028 में जब भारत की पहली चिप तैयार होगी, तब उसकी तस्वीर वहीं लगाई जाएगी. 

संबंधित वीडियो