विज्ञापन

यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विकास सिंह बने गोंडा के उपजिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. लखनऊ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को उपजिलाधिकारी गोंडा नियुक्त किया गया है. कई जिलों में एडीएम, एसडीएम और नगर प्रशासन स्तर पर फेरबदल हुआ है.

यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, विकास सिंह बने गोंडा के उपजिलाधिकारी
उत्‍तर प्रदेश में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौदह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं
  • लखनऊ नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विकास सिंह को उपजिलाधिकारी गोंडा के पद पर तैनात किया गया है
  • शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. जारी तबादला सूची के अनुसार कई जिलों में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.

तबादला आदेश के तहत लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत विकास सिंह को उपजिलाधिकारी गोंडा नियुक्त किया गया है. वहीं, एडीएम प्रशासन झांसी शिव प्रताप शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है. एडीएम प्रशासन आजमगढ़ संजय चावला को एडीएम प्रशासन झांसी तथा एडीएम प्रशासन रायबरेली सिद्धार्थ को एडीएम प्रशासन आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

up pcs transfer 14 officers transferred vikas singh appointed sdm gonda

उपजिलाधिकारी गोंडा अशोक कुमार गुप्ता को एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया है. अपर नगर आयुक्त प्रयागराज राजीव कुमार शुक्ला को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ तथा उपजिलाधिकारी उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त प्रयागराज के पद पर भेजा गया है. 

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है. सरकार का कहना है कि प्रशासनिक दक्षता और बेहतर समन्वय के लिए यह फेरबदल किया गया है. नई तैनाती वाले अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.  

यह भी पढ़ें- IPS Transfer: बिहार में 57 पुलिस अफसरों का तबादला, आलोक रंजन बने भागलपुर ग्रामीण SP  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Yogi, PCs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com