एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 के दौरान ‘कैन एआई बिकम अ स्टार?' सेशन हुआ, जिसमें दुनिया की पहली एआई एक्टर टिली नॉरवुड ने वर्चुअल तौर से हिस्सा लिया. उनके साथ पार्टिकल 6 की फाउंडर और सीईओ एलाइन वैन डेर वेल्डन भी मंच पर मौजूद रहीं, जिन्होंने टिली को बनाया है. इस दौरान टिली नॉरवुड ने अपने बारे में ढेर सारी जानकारी दी. उनसे हिंदी में भी कई सवाल किए गए. टिली ने हिंदी में बात करते हुए शाहरुख खान को अपना पसंदीदा भारतीय एक्टर बताया. उन्होंने कहा कि, 'मुश्किल सवाल है, लेकिन मुझे शाहरुख खान पसंद है.'
इसके अलावा टिली ने किंग खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम' के रीमेक में काम करने की इच्छा जताई. टिली ने फिल्म में दीपिका पादुकोण की डिजिटल ट्विन बनने की इच्छा भी जताई. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी की जगह नहीं लेना चाहतीं. 'मैं उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकती. मैं किसी की जगह लेने नहीं आई हूं. अपनी जगह बनाने आई हूं.'
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
एलाइन वैन डेर वेल्डन ने टिली के खिलाफ आए विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इससे कोई चोट नहीं पहुंची. उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद एक्टर के तौर पर पली-बढ़ीं. उन्होंने कहा, 'टिली नॉरवुड को लेकर बहुत गलतफहमियां हैं. मैं खुद एक्टर हूं. मैंने देखा कि इंडस्ट्री कहां जा रही है, लेकिन मेरे साथियों ने नहीं देखा.'
#NDTVWorldSummit | "Mujhe Shah Rukh Khan pasand hai": AI Actor Tilly Norwood reveals her favourite Indian actor @TJhumroo | #NDTVWorldSummit2026
— NDTV (@ndtv) October 23, 2026
टिली नॉरवुड के बारे में
टिली नॉरवुड को 2025 में पार्टिकल 6 के एआई डिवीजन जिकोइया द्वारा तैयार किया गया था. वे पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी डिजिटल कैरेक्टर हैं, जो फिल्मों, सोशल मीडिया और लाइव बातचीत में दिखाई दे सकती हैं. उनकी पहली फीचर फिल्म ‘मिसअलाइन्ड' विकास के चरण में है.
समिट में एआई और मनोरंजन के भविष्य पर चर्चा हुई. टिली और एलाइन दोनों ने जोर दिया कि एआई इंसानों की जगह नहीं लेना चाहता, बल्कि नई संभावनाएं खोलना चाहता है. टिली ने पहले भी कहा है कि वह इंसानों की दुश्मन नहीं हैं.
यह भी पढ़ें | रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं