NDTV World Summit 2026 में गूगल डीपमाइंड के पूर्व रिसर्चर Alex Turner ने AI को लेकर कई डरावनी बातें कही हैं. इस समिट के दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की अनकंट्रोल्ड विकास दर और इसके ग्लोबल खतरों पर एक बेहद जरूरी एनालिसिस दुनिया के सामने रखा. Alex Turner ने AI के विकास की रफ्तार को एक कंट्रोल्ड ग्रोथ देने की पुरजोर वकालत की, ताकि मानव सभ्यता को किसी भी बड़े संकट से बचाया जा सके. टर्नर ने साफ किया कि वे AI पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि उनका मकसद केवल सबसे पावरफुल और खतरनाक 'फ्रंटियर AI' के अनकंट्रोल्ड डेवलपमेंट को कंट्रोल करना है ताकि रिसर्चरों को सुरक्षा चुनौतियों को हल करने का पर्याप्त समय मिल सके.