लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के दो फेज की वोटिंग हो चुकी है. 7 मई यानी मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव है. इसको लेकर सभी दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. ऐसे में एनडीटीवी अपने खास कार्यक्रम 'NDTV इलेक्शन कार्निवल' (NDTV Election Carnival) के साथ कई राज्यों से होते हुए सोमवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचा. चुनाव के मद्देनजर ये 'कार्निवल' जनता का मूड भांपने और माहौल को समझने को लेकर दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक का 6100 किलोमीटर का सफर तय कर चुका है. हैदराबाद को AIMIM का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा है.
हैदराबाद को मिनी इंडिया के तौर पर देखा जाता है. निजाम के इस शहर को तीन अलग भागों के जरिए भी समझा जा सकता है. एक तो ओल्ड हैदराबाद है, एक शहर का नया हिस्सा हाइटेक सिटी और एक हैदराबाद का ट्विन कहा जाने वाला सिकंदराबाद का इलाका.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
चुनावी चर्चा के दौरान AIMIM की प्रवक्ता सईदा फलक ने कहा कि पिछले 40 साल की तरह इस बार भी हैदराबाद में हम ही जीत हासिल करेंगे, कहीं कोई टक्कर में नहीं है. बीजेपी उम्मीदवार की चर्चा और जीत की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी माधवी लता को प्रमोट करने के लिए पूरा जोर लगा रही है, खूब चुनाव प्रचार हो रहा है, लेकिन 4 जून के नतीजे के दिन जीत हमारी ही होगी.
इस बार बदलाव चाहती है हैदराबाद की जनता- बीजेपी
'कार्निवल' में शामिल बीजेपी के प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा कि पिछले 40 साल से हैदराबाद में एक ही पार्टी जीतती रही है, लेकिन विकास सिर्फ उसी पार्टी और परिवार का हो रहा है, शहर का कोई विकास नहीं हुआ है, लेकिन इस बार बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता सभी लोगों से मिल रही हैं, उनका समर्थन मांग रही हैं और ऐसे में जीत भी उन्हीं की होगी.

बीआरएस के प्रवक्ता रवुला श्रीधर ने कहा कि हैदराबाद से हमारी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं, पिछली बार भी हमारे प्रत्याशी लड़ाए थे, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी को जीत मिली थी, और ये जीत जनता के समर्थन से मिलती है, ऐसे में विपक्षी पार्टी की ये कहना कि किसी का राज चल रहा है ये ठीक नहीं है, हां हमारी पार्टी के संबंध एआईएमआईएम से अच्छे हैं और हमने कभी इस बात से इनकार भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार तेलंगाना में थी और हम केंद्र से विकास के लिए मदद मांगते थे तो वो मदद नहीं करते थे, ऐसे में बीजेपी यहां किस हक से वोट मांग रही है.
'NDTV इलेक्शन कार्निवल' 34 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 34 प्रमुख शहरों से होते हुए 6000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगा. एनडीटीवी नेटवर्क ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नागरिकों से जुड़ने और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये पहल की है. एनडीटीवी इलेक्शन कार्निवल एक ट्रैवलिंग स्टूडियो है, जो नई दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के 34 शहरों से होकर गुजरेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं