विज्ञापन

मुंबई से हैदराबाद 2 घंटे 55 मिनट में, चेन्नई कॉरिडोर का रूट भी तय; 4 राज्यों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी

High-Speed Rail Project: मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन और हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर नया अपडेट हैं, दोनों प्रोजेक्ट के अलाइनमेंट तय हो चुके हैं, जिसका बड़ा फायदा हैदराबाद शहर को हो रहा है.

मुंबई से हैदराबाद 2 घंटे 55 मिनट में, चेन्नई कॉरिडोर का रूट भी तय; 4 राज्यों को मिलेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Mumbai-Hyderabad Bullet Train Map: मुंबई-पुणे-हैदराबाद और चेन्नई बुलेट ट्रेन के रूट तय
  • मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए रूट मैप तय हो गया है.
  • हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भी अलाइनमेंट किया गया है.
  • इन दोनों बड़ी परियोजनाओं का हब हैदराबाद शहर बनने जा रहा है.

मुंबई से पुणे और हैदराबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना और हैदराबाद से चेन्नई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना का रूट तय हो चुका है. यह दक्षिण भारतीय राज्यों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी बढ़ाने वाला है. दोनों प्रोजेक्ट का रूट फाइनल होने से हैदराबाद शहर को बड़ा फायदा होने वाला है. क्योंकि हैदराबाद शहर भारत के नक्शे पर एक बड़े 'बुलेट ट्रेन हब' के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला है. क्योंकि यह दोनों हाईस्पीड ट्रेन लाइनें इसी शहर में आकर आपस में मिलेगी. इस परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई से हैदराबाद तक की दूरी सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में पूरी कर ली जाएगी. 

मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन

मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर रूट तय हो चुका है. इसकी कुल लंबाई 711 किलोमीटर की होगी. इस रूट में लगभग 11 स्टेशन आने वाले हैं, जो  महाराष्ट्र कर्नाटक और तेलंगाना को आपस में जोड़ेंगे. ट्रेन मुंबई के बांद्रा कुर्ला से चलकर नवी मुंबई, लोनावला, पिंपरी-चिंचवड़, बारामती, कुरकुंभ, पंढरपुर, सोलापुर, कलबुर्गी, विकाराबाद से होते हुए हैदराबाद तक जाएगी. इस बुलेट ट्रेन का सबसे बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र से ही गुजरेगा, जिसका समापन हैदराबाद के शमशाबाद में होगा. 

हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

हैदराबाद-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की कुल लंबाई 750 से 778 किलोमीटर के बीच में है. इस प्रोजेक्ट में कुल 18 स्टेशन आएंगे. यह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को आपस में जोड़ देगा. चेन्नई से शुरू होकर यह श्रीकालहस्ती, तिरुपति, नेल्लोर, गुंटूर, अमरावती, दाचेपल्ली, वाडापल्ली, हालिया, शमशाबाद से होते हुए हैदराबाद मुख्य टर्मिनल तक जाएगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से दोनों शहरों के बीच लगने वाला 12 से 14 घंटे का समय अब 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरू

मुंबई-पुणे-हैदराबाद और हैदराबाद-चेन्नई हाईस्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना का रूट तय होने के बाद अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर काम तेज कर दिया है. दोनों कॉरिडोर के प्रभावित इलाकों में बहुत जल्द अंतिम संयुक्त मापन सर्वेक्षण शुरू होने वाला है. जैसे ही यह संयुक्त मापन सर्वेक्षण पूरा होगा. उसके बाद  जमीनों के मुआवजे की दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. केंद्र सरकार ने इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए लक्ष्य तय किया है कि निर्धारित दरों के अनुसार पारदर्शी तरीके से भू-स्वामियों को मुआवजा वितरित किया जाए, ताकि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और काम समय पर शुरू हो सके. 

महाराष्ट्र-तेलंगाना से तमिलनाडु तक कनेक्टिविटी

मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन और हैदराबाद और चेन्नई मेट्रो परियोजना से चार बड़े राज्यों के बीच एक दिन की कनेक्टिविटी हो जाएगी. मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई तीन बड़े शहरों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी हो जाएगी. तीनों राज्यों के बीच सरकारों से बातचीत भी तय हो चुकी है. जिसके बाद यह प्रोजेक्ट और तेज हो सकता है. जमीन का सर्वे पूरा होने के बाद परियोजना में और तेजी आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से यमुनोत्री जाने में बचेगा समय, 19 KM का बाईपास यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल को जोड़ेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Pune Hyderabad Bullet Train, Mumbai Pune Hyderabad Bullet Train Route, Hyderabad Chennai Bullet Train, Hyderabad Chennai Bullet Train Route, Bullet Train Hyderabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com