प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi first US State Visit) के अमेरिका दौरे पर कई अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी और यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के बीच मीटिंग के दौरान भारत-अमेरिका के बीच राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने पर सहमति बनी है. पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान गुरुवार को जो बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका लोगों के बीच परस्पर संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के दो शहरों में वाणिज्य दूतावास (Consulate) खोलेगा.
इस डील के तहत भारत सिएटल में कॉन्स्यूलेट (वाणिज्य दूतावास) खोलेगा. जबकि अमेरिका ने अहमदाबाद और बेंगलुरू में कॉन्स्यूलेट खोलने की बात कही है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''अमेरिका का बेंगलुरु और अहमदाबाद में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलने का इरादा है. इसी तरह भारत सिएटल में 2023 में अपना वाणिज्य दूतावास खोलने का स्वागत कर रहा है और अमेरिका में एक नए वाणिज्य दूतावास की घोषणा करने के लिए भी उत्साहित है.''
अमेरिका में अभी भारत के 5 वाणिज्य दूतावास
बता दें कि भारत ने अमेरिका के वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, ह्यूस्टन और अटलांटा में वाणिज्य दूतावास खोल रखे हैं. नया वाणिज्य दूतावास सिएटल में खोला जाएगा. इसमें अलास्का भी शामिल होगा, जहां भारत की काफी दिलचस्पी है.
नई दिल्ली में है अमेरिका का दूतावास
वहीं, नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास दुनियाभर में अमेरिका के सबसे बड़े राजनयिक मिशन में से एक है. यह दूतावास मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में चार दूतावासों की गतिविधियों का कोऑर्डिनेट करता है.
अमेरिका ने 125,000 भारतीय छात्रों को दिया वीजा
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने पिछले साल भारतीय छात्रों को 125,000 वीजा जारी किए हैं. भारतीय छात्र पिछले साल अकेले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे बड़ा विदेशी छात्र समुदाय बनने के लिए तैयार हैं. वहीं, भारत के साथ राजनयिक संबंधों में एक बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका H1B वीजा प्रॉसेसिंग में भी बदलाव करने वाला है.
ये भी पढ़ें:-
स्पेस मिशन के लिए साथ आएंगे ISRO-NASA, PM मोदी के यूएस दौरे पर हो सकती है बड़ी डील: सूत्र
अब भारत में ही बनेंगे लड़ाकू जेट इंजन, GE के साथ हो गया 'मेगा' समझौता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं