दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में सीआईएसएफ कैंपस में एक एएसआई ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी विजेंद्र यादव के मुताबिक बीती रात 9:35 बजे एक सूचना मिली कि नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बने सीआईएसएफ कैंपस में एक एएसआई ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एएसआई प्रवीण कुमार का शव अपनी बैरक में पंखे से लटका है.
चुनाव में टिकट न मिलने पर कोई रोया तो कोई आत्महत्या करने पार्टी दफ्तर पहुंचा, UP में अजब तमाशा
जांच में पता चला है कि प्रवीण बुधवार दोपहर रोहिणी सेक्टर 18 में ड्यूटी कर लौटे थे. मेस में खाना खाने के बाद वो अपनी बैरक में चले गए थे. रात में जब मेस के कर्मचारियों ने उन्हें खाना देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला. जब वो दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि प्रवीण ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली है, पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
नोएडा सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास युवक ने की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक 51 साल के प्रवीण मूलरूप से सोनीपत के रहने वाले थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 2 बेटे और 1 बेटी है. प्रवीण सीआईएसएफ में बतौर ड्राइवर भर्ती हुए थे. हाल ही में उनका प्रमोशन हुआ था.
चेन्नई में करीब 17 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दहला देने वाली दास्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं