पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में वैसे तो हर राज्य में बड़ी पार्टियों के टिकटों को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है, लेकिन यूपी में चुनावी टिकट को लेकर जद्दोजहद सारी हदें पार करती दिख रही है. यूपी के पहले चरण के लिए सभी पार्टियों ने करीब करीब अपने टिकट घोषित कर दिए हैं. विधानसभा चुनाव के टिकट की घोषणा के बाद खासा बवाल मचा है. कोई टिकट न मिलने से फूट-फूट कर रो रहा है तो कोई आत्मदाह करने पार्टी कार्यालय पहुंच गया.इन्हीं में शामिल मुजफ्फरनगर के नेता अरशद राणा हैं, जिनके थाने में फूट-फूट कर रोने के वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो
रहे हैं.
'सपा से जुड़े लोग दंगा करते हैं', BJP से पाला बदलने वालों पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
राणा ने कहा, मेरा तमाशा बनाया गया है. मैंने इतने सारे होर्डिंग लगवाकर पैसा खर्च किया. मुजफ्फर नगर के थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए अरशद राणा रो पड़े थे. वो बीएसपी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन चरथावल से जब उनको टिकट नहीं मिला तो बीएसपी के पदाधिकारियों पर उन्होंने 66 लाख लेने के आरोप जड़ दिए.अरशद राणा ने कहा कि दिल्ली तक होर्डिंग्स लगवाने के लिए वो 50 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं. टिकट न मिलने पर रोने वाले ये इकलौते नेता नहीं है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
अलीगढ़ में सपा के नेता ठाकुर आदित्य भी रविवार को पार्टी आफिस के सामने रोने लगे.वो छर्रा विधानसभा से टिकट मांग रहे थे. लेकिन जब वहां से पूर्व विधायक राकेश सिंह का टिकट फाइनल हो गया तो पहले उन्होंने पार्टी आफिस के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की फिर फफक कर रोने लगे. सपा नेता आदित्य सिंह ने कहा, मैं समर्पित कार्यकर्ता हूं, इतने दिनों से लगा हूं टिकट का आश्वासन मिला था.
टिकट मिलने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है तो कहीं लोग पुरानी सियासी दुश्मनी निकालने की योजना बनाते दिख रहे हैं. लेकिन भारत में हो रहे चुनाव का यही रंग इसे अनोखा बनाता है. लेकिन अभी ये चुनाव की शुरुआत है. देखते जाइए आगे-आगे हमारे नेता क्या गुल खिलाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं