- दिल्ली में दो बड़े स्कूलों को सुबह के वक्त बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है.
- सुबह सबसे पहले रोहिणी के वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल को धमकी दी गई थी.
- उसके बाद मयूर विहार में स्थित सालवन पब्लिक स्कूल को धमकी दी गई थी.
दिल्ली में शु्क्रवार सुबह दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद हड़कंप मच गया. स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. एक स्कूल रोहिणी और दूसरा मयूर विहार इलाके में था. घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर टीम भी स्कूलों में पहुंच गई है. पहली धमकी सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर मिली थी, जबकि दूसरी धमकी सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आई थी. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है कि धमकी कहा से दी गई है.
रोहिणी और मयूर विहार इलाके में हैं स्कूल
दरअसल, दिल्ली के रोहिणी में स्थित वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार इलाके में स्थित सालवन पब्लिक स्कूल को सुबह के वक्त धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि धमकी भरे संदेश में स्कूल परिसर में बम रखे होने की जानकारी दी गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कई बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं. एहतियात के तौर पर बच्चों को सुरक्षित रूप से कक्षाओं से बाहर निकाला गया था. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन, स्थानीय थानों की फोर्स, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और डॉग स्क्वॉड की टीमें रोहिणी और मयूर विहार के दोनों स्कूलों में पहुंची हैं. दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने भी इस घटना का अपडेट स्थानीय पुलिस से लिया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
दिल्ली में पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
दिल्ली में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. दिल्ली से नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह भी पिछली घटनाओं की तरह एक यह एक हॉक्स कॉल यानि फर्जी धमकियां हो सकती हैं. जिनका मकसद केवल दहशत फैलाना होता है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस तरह का पैटर्न ही देखा गया है.
ये वीडियो देखिए
फिलहाल 23 अक्टूबर को 2023 को मिली धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है. जिस नंबर से यह धमकी मिली है, उसे भी ट्रैक करने की कोशिश जारी है. पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने वाले और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में लगातार तीसरे दिन जहरीली हवा; AIIMS से कालिंदी कुंज तक प्रदूषण 250 के पार, AQI 'खराब', GRAP 1 लागू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं