विज्ञापन

कार हादसे में हुई दोस्त की मौत, सदमे में छात्रा ने भी की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

कार हादसे में अपने दोस्त की मौत के सदमे के बाद बाद एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. दोनों महाराष्ट्र के कराड के रहने वाले थे.

कार हादसे में हुई दोस्त की मौत, सदमे में छात्रा ने भी की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी
सुयश चिंचकर और पूजा माने.
NDTV
सतारा:

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक के बाद एक दो मौतों ने पूरे खताव तालुका को हिला कर रख दिया है. पहले कराड में हुए एक भीषण कार हादसे में एक युवक की जान गई, और उस युवक की मौत के सदमे में उसकी करीबी दोस्त ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली.

कराड कार हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान सुयश चिंचकर के रूप में हुई है. सुयश खताव तालुका का ही रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ कोल्हापुर में महालक्ष्मी देवी के दर्शन कर लौट रहा था, तभी उनकी स्कॉर्पियो कार हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे के फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं.

इस हादसे ने सुयश की करीबी दोस्त पूजा माने को तोड़ कर रख दिया. पूजा माने यशोदा टेक्निकल कैंपस, सतारा में पढ़ती थी और मानेवाड़ी, खताव तालुका की रहने वाली थी. सुयश की अचानक मौत के बाद पूजा गहरे मानसिक सदमे में चली गई थी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

परिवार और दोस्तों के मुताबिक, पूजा इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही थी. इसी ट्रॉमा के चलते उसने सतारा स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली.

घटना की जानकारी मिलते ही यशोदा कैंपस प्रशासन ने तुरंत सतारा तालुका पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक ही तालुका के दो युवाओं की कुछ दिनों के भीतर हुई मौत से मानेवाड़ी और पूरे खताव परिसर में शोक की लहर है. पुलिस ने दोनों घटनाओं को रिकॉर्ड पर लिया है.

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satara, Satara News, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com