गेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हरा दिया. टेस्ट के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 295 रनों पर समेट दी और मुकाबला पारी और 31 रनों से अपने नाम किया. अफ्रीकी टीम की इस जीत से न सिर्फ सीरीज निर्णयक मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में रोमांचक हो गई है.
फाइनल की रेस हुई रोमांचक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले चक्र में फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने क्वालीफाई किया था. दक्षिण अफ्रीका के 69.44 अंक प्रतिशत थे और ऑस्ट्रेलिया के 67.54.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई थी. फिलहाल वह इसी स्थान पर है. हालांकि, उसका अंक प्रतिशत जरूर बेहतर हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के अब 66.67 अंक प्रतिशत है. वहीं पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है.
ऑस्ट्रेलिया के 108 अंक हैं और अंक प्रतिशत 75.00. जबकि72.22 अंक प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है. पिछले चक्र की तुलना करें तो फाइनल की रेस में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका काफी आगे हैं. जबकि बांग्लादेश के अंक भी भारत से बेहतर हैं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति
- ऑस्ट्रेलिया: लगभग 75%
- न्यूजीलैंड: 72.22%
- दक्षिण अफ्रीका: 66.67%
- बांग्लादेश: 55.56%
- भारत: 51.52%
भारत की बढ़ी मुश्किलें
भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. दोनों देशों के बीच शुक्रवार को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज की शुरुआत हुई है. इस दौरे पर टीम इंडिया मेजबान देश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. भारतीय टीम को हर हाल में इस सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है. भारत अगर अपने सभी सातों मैच जीत जाता है तो भी उसके 70.37% अंक होंगे. ऐसे में अपने बाकी अभियान में भारत के पास गलती करने की बहुत कम गुंजाइश है.
ऐसा बन रहा समीकरण
दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया को घर पर न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है जबकि उसके बाद भारत का दौरा करना है. ऑस्ट्रेलिया अगर अपने बचे मुकाबलों में सात में जीत हासिल करती है तो भी वह 68.18 प्रतिशत के साथ खत्म करेगी.
न्यूजीलैंड के 10 मैच बचे हैं और अगर वह अपने बचे इन मैचों में से 3 हारती है तो भी वह 70.83 अंक प्रतिशत के साथ खत्म करेगी. न्यूजीलैंड को भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और पाकिस्तान का सामना करना है.
दूसरे टेस्ट के बाद दक्षिण अफ्रीका को 8 टेस्ट और खेलने हैं और इसमें से वह 6 जीत जाते हैं तो उनके 71.43 अंक प्रतिशत होंगे. दक्षिण अफ्रीका को घर पर बांग्लादेश, इंग्लैंड की मेजबानी करनी है, जबकि उसके बाद वह श्रीलंका दौरे पर जाएगी.
ऐसी स्थिति में देखें तो भारत के लिए यह काफी नहीं होगा कि वह सिर्फ अपने मैच जीते. उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी अपने बचे हुए मैचों में हारे. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया फाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार का कमबैक कैसा रहा? भारत-न्यूजीलैंड के पहले T20I के टॉप-5 गेंदबाजों में नहीं मिली जगह
यह भी पढ़ें: 'जब टीम ही...', रिकॉर्ड ब्रेकिंग डबल सेंचुरी जड़ने के बाद भी हारी टीम तो छलका हैरी ब्रूक का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं