राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडिशनल सीपी (ट्रैफिक) विजयंता आर्या ने लोगों से अपने वाहनों का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र वैध रखने और जरूरत के मुताबिक, सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है.
विजयंता आर्या ने IANS को बताया कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का पहला चरण लागू है. इसके तहत, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस जाम को कम करने के लिए जरूरी तैनाती करेगी. जनता और यात्रियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के 'पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट' (पीयूसीसी) को वैध रखें. पुरानी हो चुकी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इसे और तेज किया जाएगा.
बिना परमिशन वाली कमर्शियल गाड़ियां दिल्ली में न करें एंट्री
उन्होंने कहा कि जो कमर्शियल गाड़ियां दिल्ली के लिए नहीं हैं, उन्हें बॉर्डर से ही दूसरी तरफ मोड़ दिया जाएगा. साथ ही खुले में निर्माण कार्य और निर्माण/तोड़-फोड़ से निकले कचरे को ले जाने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज की जाएगी.से जनता से अपील करना चाहते हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, ताकि हम सब मिलकर दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बना सकें. इसके साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का भी पालन करना चाहिए, ताकि उन्हें कम से कम परेशानी हो और वे अपनी मंजिल तक जल्दी और आराम से पहुंच सकें.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
प्रदूषण से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सख्ती
उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे ट्रैफिक की समस्या आती है, जैसे-जैसे हमको लगता है कि जाम की स्थिति हो सकती है. हम उसके लिए उचित प्रबंध करेंगे. अगर हमको लगता है कि ट्रैफिक धीमे चल रहा है, तो हम उसको सही करेंगे. पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट पर कार्रवाई तेज की जाएगी, जिससे दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के नियमों का पालन कराया जा सके. इसीलिए हम लोगों को अपील करते हैं कि नियमों का पालन करें.
ग्रेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के पहला चरण लागू
विजयंता आर्या ने कहा कि दिल्ली में ग्रेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के पहला चरण में कुछ तरीके की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. उनको हम सड़कों पर चलाने की अनुमति नहीं देते हैं. जैसा मैंने पहले भी बताया था कि जो वाहन पुराने हो चुकी है उस पर रोक लगाई गई है और यह जारी रहेगी. अगर वह सड़क पर दिखाई देती है तो उसको हम दूसरी तरफ भेज सकते हैं.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-दिल्ली से भी जहरीली मुंबई की हवा! हाई कोर्ट ने लगाई फटकार-अधिकारियों को कैसे आती है 'चैन की नींद'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं