Fat Loss Diet: वजन कम करना सिर्फ घंटों जिम में पसीना बहाने का खेल नहीं है, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने शरीर को सही समय पर क्या खिला रहे हैं. आजकल बहुत लोग मेहनत तो करते हैं, लेकिन सही रिजल्ट नहीं मिल पाता क्योंकि वे अपने प्री-वर्कआउट और पोस्ट वर्कवाउट खाने पर ध्यान नहीं देते. एक वेट लॉस कोच ने 27 किलो वजन कम करके यह साबित किया कि अगर आप अपने खाने का समय और संतुलन सही रख लें, तो फैट लॉस आसान हो सकता है. उनका मानना है कि वर्कआउट से पहले शरीर को सही एनर्जी देना और बाद में रिकवरी के लिए सही पोषण देना ही असली गेम चेंजर है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट में, ब्रिटनी मैकक्रिस्टल ने लिखा, "अपने वर्कआउट से पहले और बाद में अपने शरीर को सही तरीके से 'फ्यूल' दें. एनर्जी के लिए थोड़े कार्ब्स, अपनी मसल्स को सहारा देने के लिए प्रोटीन और सही समय, ये सभी चीजें रिकवरी, परफॉर्मेंस और फैट लॉस में बहुत बड़ा फ़र्क ला सकती हैं. इसे आसान रखें, लगातार बने रहें और वर्कआउट के बाद अपना 'फ्यूल' लेना न भूलें."
प्री-वर्कआउट मील एनर्जी का सही सोर्स
वर्कआउट शुरू करने से पहले शरीर को एनर्जी देना बहुत जरूरी है. अगर आप खाली पेट या गलत चीज खाकर एक्सरसाइज करेंगे, तो जल्दी थक जाएंगे और परफॉर्मेंस भी कम होगी.
कोच के अनुसार, प्री वर्कआउट मील में हल्के कार्ब्स और थोड़ा प्रोटीन होना चाहिए. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और मांसपेशियां सुरक्षित रहती हैं.
ये भी पढ़ें: UK के डॉक्टर ने बताया रोजाना 2 कीवी खाने से क्या होता है?
कुछ आसान ऑप्शन्स:
- केला और बादाम का मक्खन
- राइस केक और मूंगफली का मक्खन या टर्की
- ओट्स, दालचीनी और ब्लूबेरी
- ग्रीक योगर्ट और बेरी
ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्रोटीन न लें, क्योंकि इससे शरीर भारी और सुस्त महसूस कर सकता है.
वर्कआउट के बाद का मील | रिकवरी और फैट लॉस का फॉर्मूला
वर्कआउट के बाद शरीर को रिकवरी की जरूरत होती है. यही वह समय है जब सही खाना फैट लॉस को तेज कर सकता है. कोच का सुझाव है कि 30-60 मिनट के अंदर खाना जरूर खाएं. इससे मसल्स रिपेयर होती हैं और एनर्जी लेवल वापस आते हैं.

बेहतरीन पोस्ट वर्कआउट मील:
- ग्रिल्ड चिकन, शकरकंद और ब्रोकली
- वेजी ऑमलेट और एवोकाडो
- प्रोटीन शेक, ओट्स और बादाम का दूध
- सैल्मन, क्विनोआ और हरी सब्जियां
इस समय 15-25 ग्राम प्रोटीन लेना आइडियल माना जाता है. इससे मसल्स रिकवरी तेज होती है और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है.
हाइड्रेशन जरूरी:
पानी को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन यह वेट लॉस का अहम हिस्सा है. वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में हाइड्रेशन जरूरी है. इससे मसल्स क्रैम्प्स से बचाव होता है, शरीर का टेंपरेचर बैलेंस रहता है, स्टेमिना और फोकस बेहतर होता है और रिकवरी भी जल्दी होती है.
अगर आप सच में वजन कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ वर्कआउट पर नहीं बल्कि स्मार्ट ईटिंग पर भी ध्यान दें. सही समय पर सही खाना आपकी मेहनत को दोगुना असरदार बना देता है.
ये भी पढ़ें: 129 दिन तक हर हफ्ते इस तेल को लगाने से कैसे 4 इंच लंबे हुए मेरे बाल, कानपुर की रुपेंजल ने शेयर किया सीक्रेट
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं