विज्ञापन

केरल आ गया, दिल्ली-यूपी कब पहुंचेगा मॉनसून, नोट कर लें तारीख, घनघोर बारिश से थमेगी गर्मी

Monsoon Latest Update: मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है और यह जल्द ही महाराष्ट्र, गुजरात से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर धीरे-धीरे दिल्ली की ओर बढ़ेगा. मौसम विभाग के वैज्ञानिक से एनडीटीवी ने बातचीत की.

केरल आ गया, दिल्ली-यूपी कब पहुंचेगा मॉनसून, नोट कर लें तारीख, घनघोर बारिश से थमेगी गर्मी
Monsoon Rain Alert Weather Tomorrow : मॉनसून की बारिश
PTI
नई दिल्ली:

मॉनसून ने केरल में 4 जून को दस्तक दे दी है. 10 दिन की देरी से ही सही मॉनसून की बारिश ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक  और आसपास के राज्यों में घनघोर बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग ने मॉनसून सीजन शुरू होने पर मुहर लगाने के साथ केरल और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. अब उत्सुकता ये है कि उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों तक मॉनसून कब पहुंचेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली के आसपास मॉनसून 30 जून के आसपास पहुंच सकता है. जबकि 15 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून की बारिश शुरू होती है. 

मॉनसून कब पहुंचेगा (Monsoon Alert Today) 

मौसम विभाग के अनुमान की मानें तो मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में मॉनसून की बारिश 15 से 20 जून के बीच पहुंचकर बरसात शुरू कर देगा. जबकि पूरे महाराष्ट्र को ये 5 से 10 जून के बीच कवर कर लेगा. गुजरात में भी यह 20 जून तक पहुंच जाएगा.  राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक यह 25 से 30 जून तक बारिश लेकर आएगा. अगर मौसमी परिस्थितयों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया तो पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक भी यह 30 जून से 5 जुलाई तक मॉनसूनी बारिश प्रारंभ हो जाएगी. 

मॉनसून पर मौसम विज्ञानी क्या बोले

मॉनसून पर गुड न्यूज

भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने एनडीटीवी से कहा कि मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है. आज मॉनसून ने पूरे केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और दक्षिणी कर्नाटक के कुछ जिलों को कवर कर लिया है 

Monsoon Rain Alert

Monsoon Rain Alert

मॉनसून यूपी-दिल्ली कब आएगा

हमारा पूर्वानुमान है कि अगले 2 से 3 दिन में मॉनसून गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के भी कुछ इलाकों में पहुंच जाएगा. इस साल मॉनसून सामान्य तारीख से 3 दिन की देरी से पहुंचा है. हमने पूर्वानुमान जारी किया है कि इस साल दक्षिण पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान Long Period Average का 90% बारिश होगी, यानी इस साल मॉनसून सीजन के दौरान औसत से कम बारिश होगी.

ये भी पढ़ें - Rain Alert: आ गया मॉनसून, होगी झमाझम बारिश, भारत मौसम विभाग ने किया ऐलान

मॉनसून पर मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने पहले 26 मई को मॉनसून आने का अलर्ट दिया था, लेकिन ये अनुमान से दस दिन बाद केरल पहुंचा है. सामान्यतया मॉनसून 1 जून के आसपास अंडमान निकोबार द्वीप से केरल तट तक पहुंचता है. सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केरल, तमिलनाडु में घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलने का संकेत है. बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक मॉनसून आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितयां दिख रही हैं. 

Monsoon Rain

Monsoon Rain

ये भी पढ़ें - Monsoon Explained: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार मगर कमजोर होगी धार, जानें दिल्ली-यूपी से पंजाब-हरियाणा तक कहां कब बारिश, कहां सूखा पड़ेगा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Alert, Monsoon Alert, Monsoon Update, Weather Alert, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com