विज्ञापन

129 दिन तक हर हफ्ते इस तेल को लगाने से कैसे 4 इंच लंबे हुए मेरे बाल, कानपुर की रुपेंजल ने शेयर किया सीक्रेट

Hair Care: अगर आप भी चाहते हैं कि कि आपके बाल, काले और घने हो इस महिला की तरह जो आपको तस्वीरों में दिख रही है, तो यहां जानिए कि वो कैसे अपने बालों की केयर करती हैं और उनके बताए इस नुस्खे की वजह से मेरी बाल भी पहले से बेहतर और लंबे हुए हैं.

129 दिन तक हर हफ्ते इस तेल को लगाने से कैसे 4 इंच लंबे हुए मेरे बाल, कानपुर की रुपेंजल ने शेयर किया सीक्रेट
Hair Care: ऐसे लंबे बाल पाने का सीक्रेट मिल गया है.

Sabse Tez Baal Badhane Wala Tel: कानपुर के गुजैनी में रहने वाली रूचि के बाल जब भी कोई देखता था तो हैरान हो जाता था. उनके बाल जब खुलते थे तो घुटने के नीच नहीं बल्कि जमीन को छूते थे. बाल सिर्फ लंबे ही नहीं थे बल्कि हेल्दी और मोटे भी थे. उनके बालों को देखकर हर बार मन में यही सवाल आता था कि आखिर ये इतने लंबे और मोटे बालों की केयर कैसे करती हैं. बालों को धोने में कितनी मेहनत लगती होगी. क्या वो खुद से बालों को धो पाती हैं या बाहर जाती हैं. इसके साथ ही बालों पर कौन सा तेल लगाती हैं या कौन सा नुस्खा है जो आज के समय में जब हर कोई बालों के गिरने और सफेद होने से परेशान हैं उनके बाल ज्यों के त्यों है जो मैने आज से लगभग 15 साल पहले देखे थे. 

इतने सारे सवालों का जवाब तो सिर्फ वही दे सकती थी. क्योंकि बालों की इसी तरह से बनाए रखने के लिए रुचि भी इनकी केयर बहुत अच्छे तरीके से करती थीं. फिर उन्होंने अपने बालों के इस राज को शेयर कर ही दिया. उन्होंने बताया कि वो अपने बालों पर एक खास तरह के तेल का इस्तेमाल करती हैं जिसको वो खुद से ही घर पर बनाती हैं. इसके साथ ही वो बालों पर किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल करने से बचती हैं. बालों को धोने के लिए वो घर पर ही शैंपू भी तैयार करती हैं. फिर मैनें उनसे वो सारे सीक्रेट पूछे और अपने बालों की भी केयर उसी तरह से करनी शुरू कर दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं ये तेल

रुचि ने बताया कि वो घर के शुद्ध सरसों के तेल को ही बालों पर लगाती हैं. तेल में वो मेथी और करी पत्ता डालकर पका लेती हैं और फिर इसी तेल को बालों पर हफ्ते में 2 बार लगाती हैं. मैनें भी लगभग 3 महीनों तक इसी तेल का इस्तेमाल किया. यकीन मानिए महज 3 महीनों में ही मुझे फर्क समझ आया और मेरे बालों की लेंथ लगभग 4 इंच बढ़ गई. 

घर पर तैयार किए शैंपू का इस्तेमाल

रुचि अपने बालों को धुलने के लिए घर पर ही बनाए शैंपू का इस्तेमाल करती हैं. जिसे वो रीठा, शिकाकाई और आंवला के साथ मिलाकर बनाती हैं. इसके साथ ही वो और भी कुछ ऐसी चीजें मिलाती हैं जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं. आइए जानते हैं बालों के लिए घर पर इस शैंपू को बनाने के लिए क्या चाहिए- 

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर
  • 4 चम्मच रीठा पाउडर
  • 2 चम्मच शिकाकाई का पाउडर
  • 2 चम्मच गुड़हल के फूल का पाउडर
  • 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • रोजमेरी एसेंशियल ऑयल दो-चार बूंद
  • 2 चम्मच भृंगराज पाउडर

ये भी पढ़ें: कानपुर की रुपेंजल ने खोले राज, बताया बाल लंबे करने का छुपा हुआ तरीका, जानें लंबे बाल के लिए क्या करती हैं रूचि

होममेड शैंपू बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में सबसे पहले आंवला पाउडर (Amla Powder), रीठा पाउडर, गुड़हल के फूल का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, भृंगराज पाउडर और रोजमेरी एसेंशियल ऑयल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इसमें पानी डालकर एक सॉल्यूशन तैयार करें और सिर धोने के लिए इस होममेड शैंपू का इस्तेमाल करें. इससे आपके बाल अंदर से मजबूत होंगे और बाहर से चमकदार, काले और घने नजर आएंगे.

इस तेल और शैंपू के इस्तेमाल से मेरे बालों की ग्रोथ और हेल्थ दोनों बेहतर हुई है. बाल चमकदार, मजबूत, काले और घने हो गए हैं. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scalp Massage, Healthy Diet, Hair Tips, Hair Products, Hair Growth, Fastest Hair Growth Oil, Sabse Tez Baal Badhane Wala Tel, Best Hair Oil For Growth And Thickness, Onion Oil Benefits For Hair Growth, Castor Oil For Hair Growth, Ayurvedic Oil For Fast Hair Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com