विज्ञापन

मालवीय नगर के बाद अब बिहार में मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग, 5 की मौत, कई घायल

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को बिहार में मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई. घटना के समय वहां 20 से 25 लोग मौजूद थे.

मालवीय नगर के बाद अब बिहार में मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग, 5 की मौत, कई घायल
बिहार में मुजफ्फरनगर के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग
  • मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू वार्ड में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से 4 मरीजों की मौत हो गई
  • आग लगने के समय आईसीयू में करीब 20-25 मरीज भर्ती थे. कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
  • आग की घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया
पटना:

Bihar Fire Accident: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद अब बिहार के अस्पताल में भी भीषण आग लग गई है. ये आग मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी. इस दर्दनाक हादसे में 5 मरीजों की मौत हो गई है. वहीं कई मरीज घायल भी हुए हैं. मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU का है. हालांकि आग के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे पर संवेदना जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान सम्राट सरकार ने किया है. सीएम सम्राट चौधरी एक्स पर पोस्ट में लिखा  कि चार लोगों की मौत बहुत ही दुखद है. मृतकों के परिजनों को बिना देरी किए 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और घायलों के उपचार के लिए सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.

बिहार के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई. जिस समय आग लगी आईसीयू में 20 मरीज भर्ती थे. आग इतनी भयावह थी कि किसी को भी वहां से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. अब तक 2 लोगों की मौत की बात सामने आई है लेकिन कई मरीजों के परिजन उनकी मौत का दावा कर रहे हैं. कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है. 

मुजफ्फरनगर के अस्पताल में लगी आग

मुजफ्फरनगर के अस्पताल में लगी आग

ICU में तड़के लगी भीषण आग

अस्पताल में आग की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है. आग की घटना अस्पताल के पांचवीं मंजिल पर मौजूद आईसीयू में गुरुवार तड़के 3.30 बजे लगी. आग की सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ तुरंत मरीजों को बाहर निकालने में जुट गया. कई मरीजों को आईसीयू से बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग

प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी आग

हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों के परिजन रोते-बिलखते नजर आए. वहीं जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन ने तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि आग की कारणों का पता एक टीम बनाकर किया जाएगा. वहीं भर्ती अन्य मरीजों का हालचाल लिया जा रहा है, कि उनको कोई दिक्कत न हो. अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है. कुछ गंभीर मरीजों की सर्जरी हुई है वह फिलहाल ठीक हैं. उन्होंने आईसीयू में 13 से 15 मरीजों के भर्ती होने की बात कही है. आईसीयू और सीसीयू के मरीजों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन

जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत

दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराए गए मरीजों की स्थिति कैसी है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतकों के परिजन रोते-बिलखते इंसाफ की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. अपनों को खोने का गम उनके चहरे पर साफ देखा जा सकता है. 

रोत-बिलखते मरीजों के परिजन

रोत-बिलखते मरीजों के परिजन

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत

बता दें कि बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी. इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जिनका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर और मैक्स साकेत में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयावह था कि कई लोगों को अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से बाहर कूदना पड़ा. अब बिहार के अस्पताल में भी आग की घटना सामने आई है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होटल का मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- दिल्ली के एक बहुमंजिला होटल में लगी भयानक आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर विदेशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Fire, Muzaffarnagar Fire, Hospital Fire, Delhi Malviya Nagar Fire, Delhi Malviya Nagar Fire Hotel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com