Workout Snacks: वर्कआउट करने से पहले आप जो खाते हैं वह आपकी परफॉर्मेंस को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है. आपको अपने शरीर को एनर्जी प्रदान किए बिना वर्कआउट नहीं करना चाहिए. इसलिए, सभी फिटनेस के दीवानों के लिए एक हेल्दी प्री-वर्कआउट जरूरी है क्योंकि यह उनकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने और उनके फिटनेस टारगेट तक पहुंचने में सहायता कर सकता है. अच्छा पोषण आपके शरीर को एनर्जी देता है और आपकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है. इससे मसल्स डैमेज होने का खतरा भी कम हो जाता है. आमतौर पर प्री-वर्कआउट स्नैक का प्रकार आपके फिटनेस टारगेट पर निर्भर करता है. हालांकि, अक्सर प्रोटीन, कार्ब्स और फैट के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है. इससे न सिर्फ एनर्जी प्रदान करने में मदद मिलती है बल्कि मसल्स ग्रोथ भी बढ़ती है. अब आप हर वर्कआउट रूटीन से पहले प्री-वर्कआउट स्नैक लेने के बारे में जान गए होंगे, लेकिन आपको क्या खाना चाहिए? सबसे बेस्ट और सबसे खराब प्री-वर्कआउट फूड्स और ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें.
सबसे बेस्ट और सबसे खराब प्री वर्कआउट स्नैक्स | Best and Worst Pre-Workout Snacks
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में पोषण विशेषज्ञ नमामी अग्रवाल ने उन फूड्स की एक लिस्ट शेयर की, जिनका आपको किसी भी वर्कआउट से पहले सेवन करना चाहिए और परहेज करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "यहां वर्कआउट से पहले खाने के लिए सबसे अच्छे फूड्स की मेरी लिस्ट है और वर्कआउट से पहले कौन से फूड्स नहीं खाने चाहिए."
यह भी पढ़ें: मां को अपने लाडले बेटे से कभी नहीं करनी चाहिए ये 5 बातें, देख लेना बाद में खुद होना पड़ेगा आपको शर्मिंदा
बेस्ट प्री-वर्कआउट ऑप्शन | Best pre-workout option
- पीनट बटर के साथ सेब
- मिक्स बीज और कुछ अनार के साथ दही
- सब्जा बीज के साथ नारियल पानी
- उबले हुए अण्डे
- ब्लैक कॉफी
विशेषज्ञ ने लिखा, "वे सभी पचाने में आसान, हाई प्रोटीन, हाइड्रेटिंग और लगातार एनर्जी रिलीज करने वाले हैं."
व्यायाम करने से पहले आपको ये चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए:
- शुगर/शुगरी फूड्स
- ऑयली, चिकना या फैटी फूड्स
- प्रोटीन शेक (इसे हमेशा वर्कआउट के बाद पीना चाहिए)
- डेयरी ड्रिंक्स
- ऐसे फूड्स जिनमें कार्ब्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं