विज्ञापन

बारिश, आंधी और ओले... दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक 10 राज्यों में मौसम बदलेगा, मॉनसून भी देगा दस्तक

देश में आज फिर दिल्ली एनसीआर से उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा तक मौसम में बदलाव के साथ बारिश, आंधी और कई राज्यों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी है.

बारिश, आंधी और ओले... दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक 10 राज्यों में मौसम बदलेगा, मॉनसून भी देगा दस्तक
Weather Today Rain Alert: आज बारिश का मौसम
  • दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट मौसम विभाग का
  • राजस्थान में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की गई
  • उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की वार्निंग भी जारी की गई है.
नई दिल्ली:

Monsoon Rain Alert: देश में पिछले एक महीने से प्रचंड गर्मी के बीच आज मॉनसून भारत में दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज पहुंचेगा. इससे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार भी हैं. राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि होने के आसार भी हैं. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है. हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बदलाव देखा जा रहा है. इस कारण अभी 2-3 दिन मौसम सुहाना रहेगा.

दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today)

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में आज 4 जून को बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं से मौसम बदला रहेगा. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 5 जून को बारिश हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 5-6 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में भी 6 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा. 

आज का मौसम (Today Weather)

  • दिल्ली में 5-6 जून तक बारिश और तेज हवाएं 
  • जम्मू-कश्मीर में 4 जून को बारिश, बिजली गिरेगी
  • हिमाचल, उत्तराखंड में 4 से 6 जून तक बारिश, ओलावृष्टि
  • राजस्थान में 4 से 5 जून तक आंधी, बारिश का मौसम
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जून तक बारिश
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून तक बारिश, आंधी
  • राजस्थान में 4 से 6 जून तक आंधी, बारिश का अलर्ट
  • मध्य प्रदेश में से 3 से 5 जून तक बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में भी 6-7 जून तक तेज हवाएं और बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल में ओले गिरेंगे

हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 जून तक, उत्तराखंड में 4 से 5 जून और राजस्थान में 4 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. 

Weather News

Weather News

जम्मू-कश्मीर से लद्दाख तक मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के इलाकों में 4 जून को भी गरज-चमक के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 5 और 6 जून के दौरान भी तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 3 से 6 जून के दौरान बरसात होने की संभावना है. 

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 3 से 5 जून के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 4 जून को, छत्तीसगढ़ में 4 और 5 जून के दौरान बिजली गिरने, तेज हवाओं की चेतावनी है. साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 6-7 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Weather News

Weather News

 मौसम विभाग की चेतावनी

गोवा-महाराष्ट्र में भी बारिश

पश्चिमी भारत में गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 3 से 7 जून तक मराठवाड़ा में 6 जून तक तक, गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है. गोवा, कोंकण में 3 से 5 जून और 8-9 जून के दौरान बारिश आने का अलर्ट है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Today Weather, Monsoon Alert, Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com