Post Workout Meal In Hindi: सुबह उठकर पूरी शिद्दत से वर्कआउट करने के बाद भी ये शिकायत रह जाती है कि कुछ फायदा तो हो ही नहीं रहा. कई दिनों के वर्कआउट के बाद अगर आप भी बेनतीजा ही हैं तो इसकी वजह आपका पोस्ट वर्कआउट मील हो सकता है. पोस्ट वर्कआउट मील यानी वो खाना जो आप वर्कआउट करने के बाद खाते हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर के मुताबिक आपके वर्कआउट का पूरा फायदा आपको मिले. इसके लिए जरूरी है कि आप वर्कआउट के बाद सही डाइट लें. ऐसी डाइट जो आपकी मसल्स को हाइड्रेट और रिपेयर करे. एक वीडियो शेयर कर ऋजुता दिवेकर ने इस बारे में पूरी जानकारी शेयर की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्ट वर्कआउट मील में सिर्फ प्रोटीन ही काफी नहीं:
इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में ऋजुता दिवेकर ने पोस्ट वर्कआउट मील से जुड़े चार R पर जोर दिया है. ये चार R हैं रिहाइड्रेट (Rehydrate), रिप्लेनिश (Replenish), रिपेयर (Repair) और रिज्यूविनेट (Rejuvenate). जब आप जमकर वर्कआउट कर लें उसके बाद बीस मिनट से लेकर दो घंटे तक की डाइट ये तय करती है कि आपको उसका कितना फायदा मिलेगा, जिसमें वर्कआउट के दौरान हुए वॉटर लॉस की भरपाई के लिए खुद को हाइड्रेट करना जरूरी है. चूंकि वर्कआउट के दौरान मसल्स सबसे ज्यादा स्ट्रेस में रहती हैं उन्हें नॉर्मल करने के लिए रिप्लेनिश और रिपेयर करना जरूरी है साथ ही उन्हें नई ऊर्जा भरकर रिज्यूविनेट करना जरूरी है. एक भी R की कमी होने पर हो सकता है आपको वर्कआउट के बाद गैस या दूसरी कोई तकलीफ हो. इसलिए सिर्फ ये न सोचें कि प्रोटीन लेने भर से ही काम हो जाएगा. वर्कआउट के बाद डाइट में हर तरह का न्यूट्रिशन शामिल होना जरूरी है.
वर्कआउट के बाद क्या खाएं क्या न खाएं?
ऋजुता दिवेकर के मुताबिक वर्कआउट के एक घंटे के भीतर पूरी तरह से लोडेड डाइट लेनी चाहिए, जिसमें कार्ब्स, प्रोटीन और फैट सब कुछ शामिल हो. इसके लिए सिर्फ स्प्राउट्स या स्मूदीज ही काफी नहीं है. फल, सब्जी, अनाज सबका परफेक्ट कॉम्बिनेशन होना चाहिए आपको पोस्ट वर्कआउट मील. मसलन आप अगर ऑफिस के बाद सीधे वर्कआउट के लिए जाते हैं. तो, उसके बाद एक सैंडविच लीजिए जिसमें भरपूर सब्जियां, चीज और सॉसेज हों. सैंडविच नहीं पसंद तो गुड़ और रोटी खा सकते हैं. बनाना शेक पी सकते हैं. प्रोटीन शेक पीते हैं तो साथ में केला ले सकते हैं. इसके अलावा पोहा, उपमा, इडली डोसा या दाल चावल भी खाना अच्छा विकल्प हो सकता है.
ऋजुता दिवेकर का कहना है कि पोस्ट वर्कआउट सिर्फ प्रोटीन लेने से बात नहीं बनती. ऐसा करने से शरीर को वर्कआउट का पूरा फायदा नहीं मिलता. फुल लोडेड डाइट लेकर अपने वर्कआउट को ज्यादा कारगर बनाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं