मीठा और बात जब केक की हो तो नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, हमारे साथ तो ऐसा ही होता है. लेकिन फिटनेस फ्रीक लोग और वजन कम करने वाले अक्सर मीठे से दूरी बना कर रखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेडिशनल केक में खूब सारा मैदा, चीनी और बटर या तेल होता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना टेंशन के हेल्दी केक खा सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपके लिए एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर है.
हम बात कर रहे हैं शुगर-फ्री हाई-प्रोटीन मिलेट केक (Sugar-Free High-Protein Millet Cake) की. यह केक स्पंजी होने के साथ-साथ फाइबर से भरपूर और पूरी तरह से ऑयली फ्री (Oil-Free) है. इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
इस केक की न्यूट्रिशन वैल्यू-
- कैलोरी- लगभग 161 kcal
- प्रोटीन- 10 ग्राम
- कार्ब्स- 19 ग्राम
- फैट- 5 ग्राम
- फाइबर- 3 ग्राम
कैसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर केक- (Protein Rich Weight Loss Cake)
सामग्री-
- भीगे हुए खजूर (Dates) और दूध
- 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
- 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
- रागी का आटा और ओट्स का आटा
- 1 स्कूप प्रोटीन पाउडर
- कद्दूकस किया हुआ सेब
- बेकिंग सोडा
टॉपिंग के लिए-
- कटे हुए बादाम और अखरोट
विधि-
- इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में भीगे हुए खजूर, दूध, अलसी के बीज, कोको पाउडर, रागी का आटा, ओट्स का आटा और प्रोटीन पाउडर डालें.
- इन सभी चीजों को तब तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक कि एक चिकना और स्मूथ बैटर न बन जाए.
- अब इस तैयार बैटर में कद्दूकस किया हुआ सेब और बेकिंग सोडा हल्के हाथ से मिलाएं.
- कद्दूकस किया हुआ सेब इस केक को बिना तेल के भी सुपर सॉफ्ट और स्पंजी बनाने में मदद करता है.
- इस बैटर को छोटे रैमकिन्स (Ramekins) या कांच की कटोरियों में निकाल लें.
- अब इसके ऊपर से अपने मनपसंद कटे हुए बादाम और अखरोट की गार्निशिंग करें.
- आप इसे माइक्रोवेव में सिर्फ 2 मिनट के लिए बेक कर सकते हैं या फिर अगर आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो इसे 10 मिनट के लिए स्टीम में भी पका सकते हैं.
- आपका गरमा-गरम और सुपर हेल्दी शुगर-फ्री मिलेट केक तैयार है.
वजन घटाने वालों के लिए क्यों फायदेमंद है यह केक?
- इसमें रिफाइंड शुगर नहीं है.
- रागी और ओट्स फाइबर से भरपूर हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
- हाई प्रोटीन होने के कारण बार-बार भूख नहीं लगती.
- कम कैलोरी होने से वेट लॉस डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है.
रागी खाने के फायदे-
- कैल्शियम का अच्छा सोर्स
- हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार
- ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता
- पाचन को बेहतर बनाता है
किन लोगों के लिए है बेस्ट?
- वेट लॉस कर रहे लोग
- जिम जाने वाले और फिटनेस लवर्स
- हाई-प्रोटीन डाइट फॉलो करने वाले
- हेल्दी स्वीट्स पसंद करने वाले
ये भी पढ़ें- कम तेल, ज्यादा प्रोटीन! हर पकौड़े में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन, वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट स्नैक
2 मिनट की रेसिपी, 25 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारे फायदे, ऐसा ढोकला नहीं खाया तो क्या खाया
जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद
वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन
सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge
जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी
सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी
जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी
High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच
High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं