Diet Pakoda Recipe For Weight Loss: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन बारिश में पकौड़ों का स्वाद भी नहीं छोड़ना चाहते, तो यह हाई प्रोटीन डाइट पकौड़ा रेसिपी आपके लिए है. हर पकौड़े में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन और सिर्फ 46 कैलोरी होती है, जिससे यह Weight Loss Diet के लिए एक बेहतर स्नैक बन सकता है.
बारिश की बूंदें और प्लेट में गर्मागरम पकौड़े खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. लेकिन जब हम डाइट पर होते हैं, तो पकौड़े का नाम सुनते ही दूर बना लेते हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप डाइट में भी ये पकौड़े खा सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.
फूड लवर्स और फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए स्पेशल स्नैक है, जो स्वाद में भी नंबर वन है और सेहत के पैमाने पर भी एकदम फिट बैठता है. सुपर डिलीशियस और कम तेल वाले डाइट पकौड़ा को खाने से आपको प्रोटीन भी मिलता है.
हर पकोड़े में मिलेगा भरपूर प्रोटीन और कम कैलोरी-
आम तौर पर बनने वाले बेसन या मैदे के पकोड़े कैलोरी से भरे होते हैं, जो सिर्फ वजन बढ़ाते हैं. इसके उलट, इस नए डाइट पकौड़े की खासियत यह है कि यह सेहत का खजाना है. इसके एक सिंगल पकौड़े में आपको मिलती हैं सिर्फ 46 कैलोरी और पूरे 3 ग्राम प्रोटीन. जी हां, कम तेल और ज्यादा प्रोटीन का यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपना वजन कम करने की जर्नी पर हैं.
- कैलोरी- 46
- प्रोटीन-3 ग्राम एक बाइट में
- कॉर्ब- 4-7 ग्राम
- फैट- 1.7 ग्राम
- फाइबर- 1.4 ग्राम
एक पकौड़े में कितना पोषण मिलेगा | 1 Diet Pakoda Nutrition
| पोषक तत्व | मात्रा |
|---|---|
| Calories | 46 |
| Protein | 3g |
| Fat | 1.7g |
| Carbs | 4-7g |
| Fiber | 1.4g |
कैसे बनाएं हाई प्रोटीन पकौड़ा? (How To Make Diet Pakoda Recipe)
सामग्री-
- उबले हुए छोले- 1 कप
- कुटी हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
- पुदीना के पत्ते - 10 ग्राम
- हरा धनिया - 20 ग्राम
- प्याज - 1 मीडियम साइज
- पत्ता गोभी - 1/4 कप
- गाजर - 1 बड़ा चम्मच
- चुकंदर- 1 बड़ा चम्मच
- पनीर - 100 ग्राम
- जीरा मसाला - 1 छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - सिर्फ कुछ बूंदें
विधि-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले हुए छोले लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ या मैश किया हुआ पनीर मिलाएं.
- इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, पत्ता गोभी, गाजर और चुकंदर डालें.
- सब्जियां डालने से पकोड़ों में क्रंच और बढ़िया कलर दोनों आएंगे.
- अब इसमें बारीक कटी अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, पुदीना के पत्ते और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अंत में इसमें जीरा मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
- इस मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े के शेप की गोलियां या टिक्की बना लें.
- अब एक नॉन-स्टिक पैन या अप्पे पैन लें और उसमें सिर्फ कुछ बूंदें तेल की डालकर इन पकौड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- आपके बेहद स्वादिष्ट, कम तेल और हाई-प्रोटीन वाले डाइट पकौड़े तैयार हैं.
- इसे आप अपनी पसंदीदा हरी चटनी या चाय के साथ बिना किसी टेंशन के एन्जॉय कर सकते हैं.
FAQs
1. क्या पकौड़े खाकर वजन घटाया जा सकता है?
कम तेल में बने और प्रोटीन से भरपूर पकौड़े सामान्य तले हुए पकौड़ों की तुलना में बेहतर विकल्प हो सकते हैं.
2. इस डाइट पकौड़े में कितना प्रोटीन होता है?
लेख के अनुसार एक पकौड़े में लगभग 3 ग्राम प्रोटीन होता है.
3. हाई प्रोटीन पकौड़ा किससे बनाया जाता है?
इस रेसिपी में छोले, पनीर और कई सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है.
4. क्या यह स्नैक Weight Loss Diet में शामिल किया जा सकता है?
लेख इसे वजन घटाने वालों के लिए बेहतर स्नैक विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है.
5. कम तेल में पकौड़े कैसे बनाएं?
इस रेसिपी में नॉन-स्टिक या अप्पे पैन में सिर्फ कुछ बूंद तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें- 2 मिनट की रेसिपी, 25 ग्राम प्रोटीन और ढेर सारे फायदे, ऐसा ढोकला नहीं खाया तो क्या खाया
जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद
वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन
सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge
जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी
सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी
जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी
High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच
High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं