विज्ञापन

High Protein Meals: हर स्लाइस में मिलेगा 6gm प्रोटीन, मीठे के शौकीनों के लिए बेस्ट स्नैक है Protein Cake

High Protein Vegetarian Meals: मैदा, अंडा और ग्लूटेन के बिना बनाएं हेल्दी हाई-प्रोटीन केक. शकरकंद, ओट्स और प्रोटीन पाउडर से तैयार इस केक की हर स्लाइस में मिलता है करीब 6 ग्राम प्रोटीन.

High Protein Meals: हर स्लाइस में मिलेगा 6gm प्रोटीन, मीठे के शौकीनों के लिए बेस्ट स्नैक है Protein Cake
High Protein Vegetarian Meals
NDTV

High Protein Vegetarian Meals: अगर आपको मीठा खाने का शौक है लेकिन हेल्थ से समझौता नहीं करना चाहते, तो यह हाई-प्रोटीन केक आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इस केक को बनाने के लिए न मैदा की जरूरत है, न अंडे की और न ही किसी तरह के ग्लूटेन वाले इंग्रीडिएंट की. इस केक की सबसे खास बात यह है कि इसकी एक स्लाइस से लगभग 6 ग्राम प्रोटीन मिलेगा, तो देर किस बात की चलिए एक नज़र डाल लेते हैं रेसिपी पर. 

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • शकरकंद (80 ग्राम उबला और मैश किया हुआ)
  • दही (60 ग्राम)
  • घी (30 ग्राम)
  • गुड़ पाउडर (40 ग्राम)
  • ओट्स का आटा (100 ग्राम)
  • प्रोटीन पाउडर (2 स्कूप)
  • कोको पाउडर (2 बड़े चम्मच)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • बेकिंग सोडा (½ छोटा चम्मच)
  • दूध (300 मिलीलीटर)
  • ड्राई फ्रूट्स (20 ग्राम कटे हुए)

प्रोटीन केक बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह उबालकर छील लें और उसे मैश कर लें.
  2. अब मिक्सर जार में मैश किया हुआ शकरकंद, दही, घी और गुड़ पाउडर डालें और एक स्मूद मिश्रण तैयार कर लें.
  3. एक बड़े बाउल के ऊपर छलनी रखें, इसमें ओट्स का आटा, प्रोटीन पाउडर, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालें.
  4. इसके बाद तैयार शकरकंद वाला मिश्रण सूखी सामग्री में डालें.
  5. अब धीरे-धीरे दूध मिलाते हुए बैटर तैयार करें, ध्यान रखें, बैटर को हल्के हाथों से मिलाएं.
  6. जब बैटर तैयार हो जाए तो एक बेकिंग टिन को हल्का घी लगाकर ग्रीस कर लें.
  7. अब तैयार मिश्रण को टिन में डालकर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
  8. अब एयर फ्रायर को पहले से गर्म कर लें और केक टिन को उसमें रखें.
  9. 160 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लगभग 25 मिनट तक बेक करें.
  10. जब केक अच्छी तरह से बेक हो जाए एयर फ्रायर से निकाल लें और पूरी तरह ठंडा होने के बाद मजे से खाएं. 

इसे भी पढ़ें: महाबलेश्वर की मशहूर कॉर्न टिक्की अब घर पर! Chef Harpal Singh Sokhi से जानें इसका असली राज

ये भी पढ़ें-  

जिम जाए बिना वजन कम करना है? तो रोज खाएं 18 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये सलाद

वजन घटाने वालों के लिए परफेक्ट है कर्नाटक स्पेशल नुचिनुंडे, हर बाइट में मिलेगा 3 ग्राम प्रोटीन

 सिर्फ 1 कटोरी और 15 ग्राम Protein, सावन व्रत वालों के लिए बेस्ट फलाहार है ये Rajgira Porridge

जिम जाने वालों की फेवरेट, 20 मिनट में बनाएं 30 ग्राम हाई-प्रोटीन वेजिटेरियन रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 10 मिनट में बनाएं 30 ग्राम प्रोटीन वाला ब्रेड पिज्जा | High Protein Veg Meal

मेहनत ज‍िम में करें, किचन में नहीं, एक कटोरी सलाद में मिलेगा 25g प्रोटीन, पढ़ें रेसिपी | High Protein Meals

सिर्फ 1 कटोरी में मिलेगा 23g प्रोटीन, नाश्ते में ट्राई करें हाई-प्रोटीन ओट्स कर्ड राइस रेसिपी

जिम लवर्स के लिए परफेक्ट मील, 30 मिनट में बनाएं 25 ग्राम प्रोटीन वाली यह टेस्टी वेजिटेरियन रेसिपी

High Protein Veg Meals: वेट-लॉस डाइट में शामिल करें 21g प्रोटीन वाली वेज सैंडविच

High Protein Veg Meals : एक रैप में 28 ग्राम प्रोटीन, वेट लॉस डाइट वालों के लिए परफेक्ट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Protein Meals, Protein Cake, Protein Meal, High Protein Vegetarian Meals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com