विज्ञापन

ईरान-US के बीच समझौता अभी दूर की बात? होर्मुज खोलने को लेकर तेहरान ने जारी की नई शर्तें

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने शनिवार को यह भी कहा था कि होर्मुज को फिर से खोलना वॉशिंगटन द्वारा शर्तों को मानने पर निर्भर करता है.

ईरान-US के बीच समझौता अभी दूर की बात? होर्मुज खोलने को लेकर तेहरान ने जारी की नई शर्तें
ईरान ने जंग से हुए नुकसान का मुआवजा मांगा है. (Photo: Xinhua via IANS)
  • ईरान ने कहा है कि जब तक वॉशिंगटन 'अपना व्यवहार नहीं सुधारता' है, तब तक यह होर्मुज बंद रहेगा.
  • ईरान ने लेबनान, फिलिस्तीन, यमन और इराक पर हमले बंद करने की मांग की है.
  • तेहरान ने कहा है कि यूएस नई शर्तें मान लेगा, तो होर्मुज खोल दिया जाएगा.

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कड़ी नई शर्तें जारी की हैं.  तेहरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट के पूरी तरह से फिर से खुलने से पहले अमेरिका को इन शर्तों को पूरा करना होगा. ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB द्वारा जारी किए गए बयानके मुताबिक, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहम्मद बाघेरी ने शनिवार को कहा कि जब तक वॉशिंगटन 'अपना व्यवहार नहीं सुधारता' है, तब तक यह होर्मुज बंद रहेगा.

होर्मुज पर तेहरान की शर्तें...

  1. ईरान के खिलाफ अमेरिकी धमकियों और देश के राष्ट्रीय और धार्मिक मूल्यों के अपमान बंद हो.
  2. लेबनान, फिलिस्तीन, यमन और इराक में ईरान और उसके सहयोगियों पर हमल हमेशा के लिए बंद हों.
  3. अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी हटाई जाए, ईरान के आस-पास से अमेरिकी नौसेना और वायु सेना को हटाई जाए.
  4. जंग से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए. 
  5. ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना हटाए जाएं. 
  6. फ्रीज की गई ईरानी संपत्ति को बिना किसी शर्त के जारी किया जाए.

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार को यह भी कहा कि होर्मुज को फिर से खोलना वॉशिंगटन द्वारा शर्तों को मानने पर निर्भर करता है. यह ईरान और ओमान के बीच बातचीत से अलग मामला है.

ईरान की अर्ध-सरकारी Tasnim समाचार एजेंसी के मुताबिक, IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहेब्बी ने कहा कि जब भी अमेरिका ईरान की शर्तें मान लेगा, होर्मुज स्ट्रेट निश्चित रूप से फिर से खोल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: होर्मुज की टेंशन दूर, 67 फीसदी गैस अमेरिका से खरीद रहा भारत, 41 देशों से आ रहा कच्चा तेल

नई शर्तें जून के मेमोरेंडम से आगे की हैं

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहम्मद बाघेरी ने जो छह शर्तें बताई हैं, वे उन शर्तों का दायरा बढ़ाती हैं, जिन्हें ईरान के मुताबिक, होर्मुज को फिर से खोलने से पहले पूरा करना जरूरी है. ये शर्तें इस जलमार्ग को जून के मेमोरेंडम में बताई गई मांगों की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ी हैं क्योंकि इसमें राजनीतिक, सैन्य और आर्थिक मांगों जोड़ी गई हैं.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, America, Hormuz Strait, Tehran, Palestine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com