विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

कल का मौसम, 9 अगस्त 2026: क्या दिल्ली-NCR में फिर से बारिश कहर बरपाएगी? क्या यूपी, बिहार और झारखंड में लोगों को एक बार फिर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का सामना करना पड़ेगा?

कल का मौसम:  दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 9 August
  • IMD के अनुसार दिल्ली-NCR, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
  • पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली और केरल में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है.
  • अगले चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

Kal Ka Mausam, 9 August 2026:  मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं.IMD के मुताबिक कल दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अगले दो दिनों में केरल, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में भी भारी बारिश का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और केरल में बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) दर्ज की गई है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई अन्य राज्यों में भी भारी बारिश (7-11 सेमी) देखने को मिली.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली/NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 4 दिनों तक दिल्ली-NCR में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने और दिन भर भारी बारिश का अनुमान लगाया था. इसमें मध्यम से भारी बारिश की संभावना थी. बारिश का यह दौर 9-10 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत: 9 से 14 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. 9-10 अगस्त को उत्तराखंड और 10-11 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 9-10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में, जबकि 8-9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है. 10 अगस्त को विदर्भ और 8-12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी है.

Latest and Breaking News on NDTV

9-14 अगस्त के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में व्यापक बारिश का अनुमान है. 8-10 अगस्त के दौरान झारखंड और 8-9 अगस्त को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है. 8-14 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में व्यापक बारिश की संभावना है. 8-9 अगस्त को इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

IMD के पूर्वानुमान मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अगस्त और 13-14 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि 9 से 12 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है. इस क्षेत्र में 11-12 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 11 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है.

बिहाप-यूपी में भी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो 9-10 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 9-10 अगस्त को पूर्वी यूपी में और 10 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इधर, बिहार में 8 से 12 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है, लेकिन 13 और 14 अगस्त को राज्य भर में व्यापक रूप से भारी बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही 9 अगस्त को भी राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

किसानों और मछुआरों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका वाले क्षेत्रों में किसानों को खेतों से पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने, फसलों को सहारा देने और कीटनाशकों व उर्वरकों का छिड़काव रोकने की सलाह दी है. मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के अशांत रहने वाले हिस्सों में न जाने की चेतावनी दी गई है.

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश देखने को मिल रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 से 12 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है. इस दौरान कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और पत्थर गिरने जैसी घटनाओं का खतरा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें : 80 किमी का पैदल सफर और 2 करोड़ जायरीन... अरबईन वॉक के बारे में आप कितना जानते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com