- गाजर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं.
- संतरे को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है.
- चुकंदर में आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
Skin Glowing Drink Recipes: जवां दिखना और बने रहना हर किसी की चाहत है. लेकिन समय के साथ बढ़ती उम्र और ढ़लते चेहरे को रोकना थोड़ा मुश्किल लगता है. हर कोई सुंदर और लंबे समय तक जवां बने रहने के लिए मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, कई लोग सर्जरी कराने और या दवाएं तक लेने से परहेज नहीं करते हैं. लेकिन एक उम्र के बाद मानों ये सब चीजें बेकर सी नजर आने लगती हैं. असल में हमारे शरीर और स्किन (Glowing Skin) को हेल्दी रखने में हमारी डाइट और ड्रिंक बहुत महत्व रखते हैं. अगर आप भी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आप अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं. अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि वो ड्रिंक्स कौन से हैं. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं नीचे पूरी लिस्ट देखें.
रोजाना पिएं ये ड्रिंक स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी- Consume These Drink Daily, Skin Will Remain Glowing And Healthy:
1. अनार का जूस-
अनार एक ऐसा फल है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. अनार के दाने को या इसके जूस का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये स्किन में नई सेल्स बनाने और एजिंग को कम करने में भी मददगार है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Diet For Healthier Skin: स्वस्थ त्वचा के लिए अपने आहार में शामिल करें पोषण से भरपूर ये 5 फूड्स

2. गाजर का जूस-
सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश गाजर को हम अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. गाजर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इम्यूनिटी को बढ़ाने से लेकर स्किन तक में फायदेमंद हैं. गाजर का जूस पीने से एक्ने, रिंकल्स और पिगमेंटेशन में राहत मिल सकती है.
3. संतरे का जूस-
संतरे को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. रोजाना संतरे के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत, मूड को फ्रेश और स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. संतरे के जूस में मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन को हाइड्रेट कर सनबर्न से भी राहत दिला सकता है.
4. चुकंदर का जूस-
चुकंदर से सलाद, जूस, सब्जी, सूप, पराठा, हलवा जैसी रेसिपीज बनाईं जा सकती हैं. इसमें आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. रोजाना इसके जूस का सेवन करने से आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं, ये पिंपल्स और एक्ने जैसी स्किन समस्याओं से भी राहत दिला सकता है.
5. टमाटर का जूस-
टमाटर के जूस को स्किन के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. क्योंकि टमाटर के जूस में मौजूद फाइबर, कैल्शियम, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन्स, बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे तत्व स्किन को जवां और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं