Low-Carb Breakfast Recipes: ब्रेकफास्ट हमारे दिन का वो मील है जिसे हम रात भर के खाली पेट के बाद खाते हैं. इसलिए ब्रेकफास्ट हमेशा हेल्दी और पोषण से भरपूर होना चाहिए. ताकि, हम दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर सकें. असल में कई लोग ब्रेकफास्ट को करना छोड़ देते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ब्रेकफास्ट न करने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. मगर ऐसा नहीं है अगर आप वजन को कम समय में घटाना (Weight Loss) चाहते हैं, तो आपको सही और बैलेंस डाइट की जरूरत है. आप अपने ब्रेकफास्ट में लो कॉर्ब रेसिपीज को शामिल कर सकते हैं. इससे फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ हेल्दी रेसिपीज के बारे में...
यहां हैं वजन कम करने वाली रेसिपीज- Here Are 4 Low-Carb Breakfast Recipes For Weight Loss:
1. कीटो उपमा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट में कीटो वेज उपमा को शामिल कर सकते हैं. इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. यह उपमा फूलगोभी के साथ बनाया जाता है और इसमें कई तरह की सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

2. थेपला-
थेपला एक पारंपरिक गुजराती डिश है, जिसे गुजरात ही नहीं पूरे भारत में पसंद किया जाता है. आमतौर पर थेपला गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है, लेकिन कीटो थेपला अलसी के आटे और सूखे मेथी से बनाया जाता है. यह लो कार्ब कीटो थेपला वजन घटाने में मदद कर सकता है.
How To Choose Perfect Papaya: कैसे चुनें सही और मीठा पपीता, जानें पपीता को आसानी से कैसे काटे
3. कीटो पोहा-
पोहा हर भरातीय घर में ब्रेकफास्ट में बनाया और खाया जाने वाला पॉपुलर ब्रेकफास्ट है. लेकिन अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपने नाश्ते में कीटो पोहा को शामिल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए चपटे चावल के बजाय, कद्दूकस किए हुए फूलगोभी के फूल का इस्तेमाल किया जाता है.
4. पालक ऑमलेट-
ऑमलेट ब्रेकफास्ट में पहली पसंद में से एक है. क्योंकि इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है और इससे भरपूर मात्रा पोषण भी मिलता है. तो अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो अंडा ऑमलेट से हटकर पालक ऑमलेट को ट्राई कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं