विज्ञापन

Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत करें इस स्मूदी के साथ, है कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर का पावर पैक

Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe: अगर आप ऐसा हेल्दी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और लंबे समय तक पेट भरा रखे, तो रागी चिया स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्मूदी पोषण से भरपूर होती है और नाश्ते के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है.

Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe: सुबह की हेल्दी शुरुआत करें इस स्मूदी के साथ, है कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर का पावर पैक
Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe
AI

Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe: अगर आप ऐसा हेल्दी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, जो स्वादिष्ट भी हो और लंबे समय तक पेट भरा रखे, तो रागी चिया स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्मूदी पोषण से भरपूर होती है और नाश्ते के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. इसमें रागी, चिया सीड्स, केला और ड्राई फ्रूट्स जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. रागी को सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. वहीं चिया सीड्स में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं. इन दोनों को मिलाकर बनाई गई स्मूदी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.

रागी चिया सीड्स स्मूदी बनाने के लिए जरुरी सामग्री- (Ingredients For Making Ragi Chia Seeds Smoothie)

  • 2 टेबलस्पून रागी का आटा
  • 1 कप पानी
  • 1 केला
  • 2 खजूर
  • 4 बादाम
  • 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस
  • 1 कप दूध
  • 1 छोटा चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स
  • सजाने के लिए 4-5 कटे हुए बादाम

वीडियो देखें:

यह भी देखें: Red Lentil Bread Recipe: अब बाजार से महंगी और अनहेल्दी ब्रेड खरीदने की जरूरत नहीं! घर पर बनाएं हेल्दी मसूर दाल की ब्रेड...

रागी चिया सीड्स स्मूदी बनाने की विधि- (How To Make Ragi Chia Seeds Smoothie)

  1. सबसे पहले खजूर और बादाम को रात भर पानी में भिगो दें. अगर समय कम हो, तो कम से कम 2 घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो सकते हैं.
  2. इसके बाद एक पैन में रागी के आटे को हल्का सा ड्राई रोस्ट करें. जब हल्की खुशबू आने लगे, तो इसमें एक कप पानी डालें और इसे धीमी आंच पर पकाएं. इसे तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  3. जब रागी का मिश्रण ठंडा हो जाए, तो इसे ब्लेंडर में डालें. इसके साथ भीगे हुए खजूर, बादाम, केला, दूध और वनीला एसेंस डालें.
  4. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें, ताकि एक स्मूथ और क्रीमी स्मूदी तैयार हो जाए.
  5. इसके बाद स्मूदी को गिलास में डालें. ऊपर से भीगे हुए चिया सीड्स और कटे हुए बादाम डालकर सजाएं.

अगर आपको स्मूदी थोड़ी पतली पसंद है, तो इसमें थोड़ा और दूध या थोड़ा पानी मिला सकते हैं. इससे स्मूदी का टेक्सचर हल्का और पीने में आसान हो जाएगा.

रागी चिया सीड्स स्मूदी सेहत के लिए क्यों है फायदेमंद?

रागी चिया स्मूदी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है. इसे पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती. यह शरीर को ऊर्जा देती है और दिन की अच्छी शुरुआत के लिए बढ़िया विकल्प है. अगर आप हेल्दी नाश्ता चाहते हैं, या जल्दी बनने वाली हेल्दी ड्रिंक की तलाश में हैं, तो यह स्मूदी जरूर ट्राई कर सकते हैं.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Healthy And Tasty Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe, Ragi Chia Seeds Smoothie Recipe, Healthy Smoothies Recipes, Healthy Smoothy Recipes, Benefits Of Drinking Ragi Chia Seeds Smoothie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com