- सऊदी अरब से मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज शेलॉन्ग, कई दिन से अटका था
- ईरान-इजरायल युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का गुजरना मुश्किल
- ईरान ने कई तेल वाले जहाजों पर किया है हमला, कुछ भारतीय भी मारे गए हैं
ईरान और इजरायल यु्द्ध का असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ रहा है. इस बीच, भारत का एक जहाज 'शेलॉन्ग' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होते हुए आज तड़के मुंबई पहुंचा है. गौरतलब है कि होर्मुज से ईरान ने चीन के अलावा किसी अन्य देश के जहाजों को गुजरने की इजाजत नहीं दी है. शेलॉन्ग जहाज बड़ी जद्दोजहद के बाद भारत पहुंचा है.
🔴 #BREAKING | स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा शिप#StraitofHormuz | #India | @DeoSikta pic.twitter.com/O1khVseWRT
— NDTV India (@ndtvindia) March 12, 2026
जहाज शेलॉन्ग में 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन क्रूड ऑयल है. गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए ही दुनिया को आधे से ज्यादा कच्चे तेल की सप्लाई होती है. गौरतलब है कि मुंबई में जहां ये जहाज डॉक है वहां से इसमें मौजूद तेल को माहुल रिफाइनरी भेजा जाता है. इस तेल को पाइप के जरिए रिफाइनरी में भेजा जाता है. बताया जा रहा है कि ये जहाज होर्मुज होते हुए यहां पहुंचा है.
गौरतलब है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल और गैस का संकट बढ़ गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरान ने केवल चीनी जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है. यही नहीं, ईरान कई देशों के तेल टैंकरों पर भी हमला किया है. जिससे मुश्किल और बढ़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं