विज्ञापन

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट गाजर के जूस में मिलाकर पी लें ये 3 चीजें, फिर देखें कमाल...

Liver Detox Drink: क्या आप भी अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट इस जादुई ड्रिंक का जरूर करें सेवन. दरअसल लिवर हमारे शरीर विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है.

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट गाजर के जूस में मिलाकर पी लें ये 3 चीजें, फिर देखें कमाल...
Juice For Liver: लिवर को कैसे हेल्दी रखें.

शरीर को सेहतमंद रखने में हमारा लिवर अहम भूमिका निभाता है. लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है, जो हमारे शरीर में 50 से अधिक काम करता है. बात चाहे हॉर्मोन के उत्पादन की हो या फिर प्रोटीन के संश्लेषण की, लिवर के बिना कई ऐसे कार्य हैं, जिन्हें शरीर करने में असमर्थ है, लेकिन आज की खराब लाइफ्टाइल की वजह से सारा भार लिवर पर पड़ने लगता है.  

शराब और अधिक प्रोटीन का सेवन करने वाले लोग लिवर के कार्यभार को बढ़ा देते हैं. ऐसे में लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, लेकिन आयुर्वेद में लिवर की कार्यक्षमता को सही करने के कई तरीके बताए गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आज के समय में फैटी लिवर आम समस्या बन चुकी है. हर किसी को खान-पान की वजह से फैटी लिवर की परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन आयुर्वेद में कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनकी सहायता से लिवर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखा जा सकता है. इसके लिए सुबह की शुरुआत जादुई जूस से करनी चाहिए. 

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कैसे बनाएं जूस- (How to make liver detox juice) 

गाजर, सेब, चकोतरा और पुदीना को मिक्स कर इसका जूस बना लें. जूस में चीनी या नमक कुछ भी न डालें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. यह जूस न केवल फैटी लिवर बल्कि पीलिया में भी लाभकारी है. रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन कई लाभ दे सकता है.

1. गाजर- 

गाजर लिवर की कोशिकाओं को मजबूती देती है और उन्हें डैमेज होने से बचाती है. इसके साथ ही लिवर पर पड़ रहे अत्याधिक दबाव को भी कम करती है.  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik लिवर को हेल्दी रखने में मददगार है गाजर का जूस.

2. सेब-

सेब में मौजूद गुण लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को नए सिरे से बनने में भी मददगार है. 

3. चकोतरा-

चकोतरा लिवर में एंजाइम को बढ़ाता है, जो प्रोटीन के पाचन और संश्लेषण में सहायता देता है.

4. पुदीना- 

पुदीना, सिर्फ स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि लिवर में होने वाली रुकावटों को भी कम करता है. कुल मिलाकर यह जूस लिवर को नई ताजगी और काम करने की ऊर्जा देगा. 

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं-

लिवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करें. हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल अधिक होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसके साथ ही सूर्यास्त के बाद भी खाने से परहेज करें. अगर भूख लगती है तो हल्का खाना जैसे खिचड़ी या सूप का सेवन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 30 की उम्र के बाद पेट बाहर क्यों निकलने लगता है?

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Liver Detox Drink, Mix Apple Chakotra Mint Wth Carrot Juice For Healthy Liver, Liver Ko Kaise Saaf Rakhen, Healthy Liver Juice, Carrot Juice Benefits, Apple Juice Benefits, Mint Juice Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com