विज्ञापन

किडनी को नेचुरल तरीके से साफ करने के लिए इन 5 ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन

World Kidney Day 2026: किडनी हमारे शरीर का अभिन्न अंग है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से किडनी को साफ रखना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन.

किडनी को नेचुरल तरीके से साफ करने के लिए इन 5 ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन
World Kidney Day 2026: किडनी को हेल्दी रखने में मददगार हैं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स.

World Kidney Day 2026: आज यानी 12 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जा रहा है. विश्व किडनी दिवस एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य ऑलओवर हेल्थ के लिए किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. विश्व किडनी दिवस लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल ऑप्शन्स चुनने के लिए भी प्रोत्साहित करता है जो किडनी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप भी अपनी किडनी के हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स का जरूर करें सेवन. 

Latest and Breaking News on NDTV

हर साल एक खास थीम रखी जाती है और लोगों को किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग को प्रभावित करने वाले कारकों, बीमारियों और इसे हेल्दी रखने के बारे में जागरूक किया जाता है. वर्ष 2026 में वर्ल्ड किडनी डे की थीम ‘किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्टिंग द प्लैनेट' रखी गई है. 

किडनी के हेल्दी रखने के लिए कौन से ड्रिंक्स का करें सेवन- (Which drinks should be drink to keep the kidneys healthy)

1. नींबू पानी- (Lemon Water) 

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जो किडनी में पथरी बनने से रोकने में मदद कर सकता है. यह यूरिन में साइट्रेट के लेवल को बढ़ाता है, जिससे एक हेल्दी पीएच लेवल बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. ग्रीन टी- (Green Tea) 

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो किडनी की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाती है. यह किडनी के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है. 

3. क्रेनबेरी जूस- (Cranberry Juice) 

क्रेनबेरी जूस UTI इंफेक्शन को रोकने के लिए जाना जाता है, जो किडनी को भी प्रभावित कर सकता है. 

4. चुकंदर का जूस- (Beetroot Juice) 

चुकंदर एंटीऑक्सीडेंट और नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और किडनी को डिटॉक्स करने में मददगार है. 

5. हर्बल टी- (Herbal Teas) 

अदरक, पुदीना या हिबिस्कस जैसी हर्बल टी किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट सफेद पेठे का जूस पीने से कौन सी बीमारी दूर होती है, जानें कब और कैसे करें सेवन

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Kidney Day 2026, World Kidney Day 2026 Hindi, These 5 Healthy Morning Drinks Will Keep Your Kidneys Healthy, Kidney Ko Saaf Kaise Rakhen, Best Drink For Kidney, Healthy Drink And Healthy Kidney
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com