विज्ञापन

LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर! एक्शन मोड में आई सरकार ने तेल-गैस के 5 नए रास्ते खोजे, बड़ी डील की तैयारी

"India LPG Gas Cylinder Shortage: भारत ने ईरान-इजरायल युद्ध से होर्मुज के रास्ते कच्चे तेल और गैस की आवाजाही रुकने के बाद नए वैकल्पिक मार्गों की तलाश शुरू कर दी है. भारतीय कंपनियां दूसरे रूट से तेल-गैस की खरीद कर रही है.

LPG Shortage: रसोई गैस सिलेंडर की टेंशन दूर! एक्शन मोड में आई सरकार ने तेल-गैस के 5 नए रास्ते खोजे, बड़ी डील की तैयारी
LPG Gas Cylinder Crisis India: एलपीजी गैस सिलेंडर संकट
  • भारत ने होर्मुज के रास्ते तेल-गैस आपूर्ति में बाधा के कारण वैकल्पिक स्रोतों से तेल-गैस खरीद की रणनीति अपनाई
  • रूस भारत का प्रमुख वैकल्पिक तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है, जहां मार्च में रूस से तेल आयात में 50% वृद्धि हुई है
  • भारत ने अमेरिका से तेल और गैस खरीद में वृद्धि की है और गेल ने अमेरिकी LNG के बड़े सौदे किए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

LPG Shortage India: भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते खाड़ी देशों से आ रहे तेल-गैस की आपूर्ति में आने के बाद वैकल्पिक रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं. भारत का फोकस ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा और अल्जीरिया जैसे देशों से गैस मंगाने की तैयारी कर रहा है. होर्मुज के रास्ते भारत सऊदी अरब, कतर, यूएई जैसे देशों से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदता था. लेकिन ईरान-इजरायल युद्ध के कारण होर्मुज से तेल-गैस के जहाजों की आवाजाही नहीं हो पा रही है. इसलिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है. 

रूस से तेल-गैस की बड़ी खेप

खबरों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस भारत के लिए तेल का सबसे बड़ा वैकल्पिक स्रोत बना है. मार्च के पहले 11 दिनों में रूस से तेल का आयात 50 फीसदी बढ़कर 15 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) तक पहुंच गया है, जो फरवरी में करीब 1 मिलियन था. हालांकि रूस अब तेल खरीद पर छूट नहीं दे रहा है. अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे हुए रूसी तेल खरीद के लिए 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है. रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन ऑयल (IOC) और रिलायंस जैसी कंपनियों ने करीब 3 करोड़ बैरल रूसी तेल के सौदे किए हैं.

  • 88 फीसदी जरूरत का कच्चे तेल की खरीद करता है भारत
  • 25 से 27 लाख बैरल तेल खाड़ी देशों से होर्मुज के रास्ते
  • 55 फीसदी रसोई गैस का आयात विदेश से
  • 30 फीसदी एलएनजी गैस की खरीद भी दूसरे देशों से

अमेरिका से तेल-गैस खरीद

भारत ने अपनी आपूर्ति में विविधता लाने के लिए अमेरिका से भी तेल और गैस की खरीद बढ़ाई है. मिडिल ईस्ट से आपूर्ति रुकने के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने अमेरिकी कच्चे तेल की ओर रुख किया है. गेल (GAIL) ने अमेरिका के साथ गैस (LNG) के बड़े सौदे किए हैं, ताकि घरेलू कमी को पूरा किया जा सके.

ये भी पढ़ें - LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सुपरएक्टिव हुई सरकार, 6 बड़े कदमों का ऐलान 

LPG Shortage

LPG Shortage

लैटिन अमेरिका और अफ्रीका

भारत उन रास्तों से तेल मंगवा रहा है जो होर्मुज के रास्ते पर निर्भर नहीं हैं.भारत ने पहली बार गुयाना से सीधे कच्चे तेल की खरीद शुरू की है। इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने वहां से करीब 40 लाख बैरल तेल मंगवाया है.नाइजीरिया और अंगोला जैसे पश्चिमी अफ्रीकी देशों से भी भारत तेल की अतिरिक्त खेप मंगवा रहा है.

प्राकृतिक गैस के नए स्रोत

प्राकृतिक गैस आपूर्ति में आई 25% की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने नए कदम उठाए हैं.भारत ने अल्जीरिया, नॉर्वे और कनाडा जैसे देशों से वैकल्पिक LPG और LNG आपूर्ति के लिए संपर्क साधा है.नए स्रोतों से खरीदे गए दो बड़े LNG कार्गो इस समय भारत के रास्ते में हैं.

LPG Shortage: दुनिया के किन देशों में गैस का सबसे बड़ा भंडार, सऊदी अरब-कतर नहीं तो कहां से खरीदेगा भारत, 33 करोड़ LPG ग्राहक

होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता ब्लॉक

भारत अब अपनी तेल जरूरतों का 70% हिस्सा उन रास्तों से मंगवा रहा है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर हैं, पहले यह 55% था. भारत करीब 40 अलग-अलग देशों से तेल खरीद रहा है ताकि किसी एक क्षेत्र (मिडिल ईस्ट) पर निर्भरता कम की जा सके.सरकार ने घरेलू स्तर पर LPG की कमी न हो, इसके लिए रिफाइनरियों को गैस उत्पादन अधिकतम करने के आदेश दिए हैं.

भारत में रोज लगभग 5.8 मिलियन बैरल तेल की खपत

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल खरीदने वाला देश है. वो करीब 88 फीसदी तेल भारत विदेश से खरीदता है. देश में रोज लगभग 5.8 मिलियन बैरल तेल की खपत है. इसमें से 25 से 27 लाख बैरल तेल सऊदी अरब, इराक और जैसे खाड़ी देशों से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आता है. भारत की लगभग 55 फीसदी रसोई गैस (एलपीजी) और करीब 30 फीसदी तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भी आती है. इस गैस का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, उर्वरक बनाने, सीएनजी और घरेलू खाना पकाने में होता है. 

ईरान-इजरायल युद्ध कब खत्म होगा

सरकारी सूत्रों ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि ईरान के अमेरिका-इजरायल युद्ध से पैदा हुई समस्या के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ेंगी. रसोई गैस की कीमतों में हालिया इजाफे को लेकर कहा कि कोई बड़ी उछाल नहीं है. भारत ने होर्मुज से अलग दूसरे इलाकों से ईंधन की खरीद पहले के 60 फीसदी से बढ़ाकर अब 70 प्रतिशत कर दी है. सरकार ने किसी भी संकट से निपटने के लिए फ्यूल सप्लाई मैनेजमेंट को एक्टिव कर दिया है.

तेल-गैस खरीद के नए रास्ते तलाशे गए

मिडिल ईस्ट संकट के चलते भारत ने वैकल्पिक देशों से तेल-गैस की खरीद शुरू कर दी है.पहले लगभग 40% आपूर्ति खाड़ी देशों से होती थी, अब देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास स्टॉक की कमी नहीं है. जनता की मांग को पूरा करने का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. ईंधन और गैस आपूर्ति में घरेलू उपभोक्ता सरकार की प्राथमिकता में हैं.सरकार जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त है. ईंधन और एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए तंत्र बनाया गया है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com