विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के एक दिन बाद स्पीकर ओम बिरला ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सदन नियमों के आधार पर संचालित होता है और किसी को भी नियम विरुद्ध जाकर बोलने का अधिकार नहीं है. जब सदन में मर्यादाएं टूटती हैं तो कठोर फैसले लेने पड़ते हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष और अन्य सांसदों के आरोपों पर बिरला ने कहा, कुछ सदस्यों ने कहा कि नेता रोका जाता है. चाहें सदन में नेता (प्रधानमंत्री) हों या नेता विपक्ष हों.  सभी सांसदों को सदन में नियमों के तहत बोलने दिया जाता है. नेता विपक्ष किसी भी विषय पर बोल सकते हैं. ये विशेषाधिकार नहीं है. सदन नियमों से चलता है. सदन में जब भी जनहित के किसी मुद्दे को चाहे पीएम हों या मंत्री उठाना चाहते हों तो नियम 370 के तहत स्पीकर से पूर्व अनुमति लेनी पड़ती है.

संसद में आज क्या खास?

इसी बीच संसद में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अब पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में जुट गया है. तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष गुरुवार को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है, जिस पर लोकसभा के 120 और राज्यसभा के 60 सदस्यों के हस्ताक्षर जुट चुके हैं. विपक्ष का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भारी अनियमितताएं हुई हैं और यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित कर सकता है. यदि यह प्रस्ताव स्वीकार होता है, तो यह देश में पहली बार होगा जब किसी कार्यरत मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू होगी.

PARLIAMENT BUDGET SESSION LIVE UPDATES

 

Parliament Budget Session: कांग्रेस पार्टी सुधरी नहीं है... किरेन रिजीजू का विपक्ष पर निशाना

लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा,'मैं उम्मीद कर रहा था कि शांति से हाउस चलेगा , लेकिन फिर लग रहा है कांग्रेस पार्टी सुधरी नहीं है. आज राहुल गांधी ने नोटिस दिया था कि गैस की कमी का मामला उठाना चाहते हैं.  हमें स्पीकर की ओर से बताया गया तो हमनें पेट्रोलियम मंत्री से संपर्क किया. फिर हमने राहुल गांधी से उनकी सुविधा के बारे में पूछा , उन्होंने 4 बजे का समय बताया. चर्चा किसी और चीज पर हो रही थी , लेकिन हमने उसे रोक कर केवल राहुल गांधी के लिए समय दिया. लेकिन उन्होंने विषय छोड़कर बाकी मुद्दों पर बोलना शुरू कर दिया.

हमारी सुनने वाला कोई नहीं... लोकसभा में बोले निर्दलीय सांसद

दमन और दीव से निर्दलीय सांसद उमेशभाई पटेल ने लोकसभा में कहा कि हमारी बात कोई नहीं सुनता. राज्यसभा में भी हमारा प्रतिनिधित्व नहीं है. यहां ना सरकार सुनती है ना विपक्ष सुनने देता है. दमन दीव छोटा लेकिन महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश है.

भारत जोड़ो यात्रा के लिए सोरोज ने 100 करोड़ रुपये दिए... लोकसभा में निशिकांत दुबे का दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में दावा किया है कि राहुल गांधी के प्रोपेगैंडा के लिए जॉर्ज सोरोज फंडिंग करते हैं. भारत जोड़ो यात्रा के लिए सोरोज ने 100 करोड़ रुपये दिए. राहुल गांधी सोरोज के प्रोपेगैंडा को बढ़ाते हैं.

भारत ने खाड़ी देशों से 60% LPG इंपोर्ट की: हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने खाड़ी देशों से 60% LPG इंपोर्ट किया. LPG की खरीद अब अलग-अलग तरह की गई है. पिछले 5 दिनों में, रिफाइनरियों ने LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया है. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है.

Parliament Budget Session: ईंधन संकट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने किया एपस्टीन का जिक्र

ईंधन संकट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल का जिक्र किया और कहा कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी खुद को एपस्टीन का दोस्त बताते हैं. लोकसभा अध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नियमों के हिसाब से बोलें. राहुल गांधी ने कहा कि यह एक पहेली रही है और मैं इसे समझने की कोशिश कर रहा था. अब मुझे लगता है कि मैंने इसे सुलझा लिया है और पहेली समझौते की है. हमारे यहां एक सज्जन बैठे हैं जो तेल मंत्री हैं. उन्होंने खुद कहा है कि वह एपस्टीन के दोस्त हैं. मैं देश के हित, तेल सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा की बात कर रहा हूं. मेरे पास एक डॉक्यूमेंट है जिससे पता चलता है कि उसने एग्रेसिव फंडिंग मांगी है.

Parliament Budget Session: पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता पूरी तरह से पक्की, लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री ने बताया

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में कहा, हमारे पड़ोसी देश तेल संकट से जूझ रहे हैं. हमारे कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित है. भारत को होर्मुज जलडमरूमध्य से जितना कच्चा तेल मिलता, उससे ज्यादा मिला है. पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता पूरी तरह से पक्की है. राज्यों को केरोसीन का अतिरिक्त स्टॉक देने का भरोसा दिया गया है. जरूरी सामान एक्ट के नियमों के तहत कंट्रोल ऑर्डर लागू किया गया है.

LPG को लेकर बहुत पैनिक है...यह तो बस शुरुआत है: राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Lok sabha LIVE: युद्ध के कारण भारत पर बड़ा असर होगा, संसद में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि US-इजराइल और ईरान के बीच जंग चल रही है. इस जंग के दूरगामी नतीजे होंगे. युद्ध के कारण भारत पर बड़ा असर होने वाला है. क्योंकि हमारे तेल का बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आता है. एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई है, स्ट्रीट वेंडर पर असर पड़ रहा है. मैंने जैसा कहा कि ये केवल शुरुआत है. किसी भी देश  का फाउंडेशन एनर्जी सिक्योरिटी होती है. दूसरे तेल सप्लाई देशों के साथ हमारे रिश्ते हम खुद तय करेंगे. कोई दूसरा देश ऐसा नहीं कर सकता है. एक अन्य देश का राष्ट्रपति कहता है कि हमें किससे तेल और गैस खरीदना है.

Parliament Budget Session: मिडिल ईस्ट संकट के बाद उपजे हालात पर बोल रहे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बाद उपजे हालात पर संसद में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा है कि LPG का संकट काफी गंभीर है. ये संकट अभी शुरुआत है.

Parliament Budget Session: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी देंगे संसद में बयान

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे विवाद के बीच भारत की पूरी एनर्जी सप्लाई की स्थिति पर बयान देंगे, जिससे शिपिंग रूट पर असर पड़ा है.

लोकसभा में भरपूर हंगामा, TMC की महिला सांसदों ने बजाए बर्तन

लोकसभा में पूरक अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान माहौल अचानक गरम हो गया, जब टीएमसी की महिला सांसद- प्रतिभा मंडल, जून मालिया, महुआ मोइत्रा, सयानी घोष और माला राय सदन के भीतर थाली, कटोरी, फ्राइंग पैन और अन्य बर्तन बजाते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगीं.

TMC सांसदों का आरोप है कि सरकार महंगाई और LPG संकट पर चर्चा से बच रही है, इसलिए वे यह प्रतीकात्मक विरोध कर रही हैं. सदन में तेज शोर के कारण चर्चा बार‑बार बाधित हुई.

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने बजाए थाली-चम्मच

लोकसभा में पूरक अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसी सांसद फ्राई पैन और चम्मच तक लेकर सदन के भीतर आए और थाली बजाकर महंगाई व गैस संकट का मुद्दा उठाने लगे. इससे सदन में असामान्य शोरगुल पैदा हो गया और कार्यवाही बाधित होती रही.

इसी बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष के इस प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,  'इस समय चुनौतियों का मुकाबला देश को एकजुट होकर करना चाहिए, न कि ऐसी राजनीति करके माहौल बिगाड़ना चाहिए.'

राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की बैठक आज दोपहर 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

संसद में LPG के मुद्दे पर 4:30 बजे बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज संसद में रसोई गैस (LPG) संकट का मुद्दा उठाने के लिए अध्यक्ष से औपचारिक अनुमति मांगी है.

अध्यक्ष ने राहुल गांधी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए शाम 4:30 बजे यह मुद्दा उठाने की अनुमति दी है. सरकार की ओर से इस पर जवाब भी दिया जाएगा, जिसके चलते सदन में आज इस विषय पर अहम बहस होने की संभावना है.

संसद LIVE: जब मर्यादाएं भंग होती हैं तो कठोर फैसले लेने पड़ते हैं- स्पीकर

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने कहा, मैंने हमेशा ये प्रयास किया कि सदन की कार्यवाही निष्पक्षता, अनुशासन और नियमों से चले. जब सांसद मर्यादाएं तोड़ते हैं तो कठोर फैसले लेने पड़ते हैं. सदन में क्या बोलना चाहिए, क्या बोलना चाहिए, इसका ध्यान रखना चाहिए. संविधान द्वारा स्थापित संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था में हमारी अटूट आस्था रही. इसके बाद मैंने इसे स्वीकार करते हुए सदन की कार्यवाही से अलग कर लिया. इस चर्चा के दौरान अनेक विचार अनेक भावनाएं सदन के सामने आई. सदन के अंदर सदस्यों की बात को गंभीरता और ध्यान से सुना. मैं उन्हें समर्थन में विचार रखे हों या आलोचना के रूप में अपने विचार दिए हों सबको धन्यवाद करता हूं. ये आसन किसी व्यक्ति का नहीं ये भारत की लोकतांत्रिक परंपरा, संविधान की भावना और महान परंपरा का प्रतीक है

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद ओम बिरला ने रखी अपनी बात

लोकसभा में अविश्नास प्रस्ताव खारिज होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को अपनी बात रखी. प्रत्येक सांसद लाखों नागरिकों के जनादेश को लेकर आते हैं. मैंने हमेशा ये प्रयास किया कि सदन के अंदर प्रत्येक सदस्य नियमों और प्रक्रियाओं के तहत अपने विचार व्यक्त करें. सभी सांसदों को समय देने का प्रयास किया. मैंने उन सांसदों को कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, जो संकोच करते हैं या नहीं बोलते हैं. मैंने ऐसे सांसदों को अपने चैंबर में बुलाकर उन्हें बात रखने की अपील की. सदन में बोलने से सदन मजबूत होता है. ये सदन विचारों का चर्चा का जीवंत मंच रहा है.सहमति और असहमति की परंपरा रही है.

LPG पर मचे हाहाकर के बीच PM मोदी की मंत्रियों को सख्त नसीहत- जनता से संपर्क बनाएं, अफवाह न फैलने दें

LPG को लेकर मचे हाहाकार के मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. बैठक में PM ने कहा कि यह समय जनता से अधिकतम संपर्क बनाए रखने का है, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी या अफवाह फैलने न पाए.

जनता से लगातार संपर्क बनाए रखें

प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों को वास्तविक स्थिति समझाएं, उनकी चिंताएं सुनें और जमीन पर मौजूद रहकर हालात की निगरानी करें. उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग मौजूदा परिस्थिति को घबराहट में बदलने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर खास निगरानी रखी जाए. ऐसे किसी भी प्रयास को तुरंत रोकने और सत्य जानकारी लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए.

Parliament LIVE Updates: प्रधानमंत्री खुद घबराए हुए हैं- राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा, 'प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन प्रधानमंत्री खुद बिल्कुल अलग कारणों से घबराए हुए हैं. वे सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं. वे देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वे खुद घबराए हुए हैं.'

अविश्वास प्रस्ताव पर 12 बजे बोलेंगे ओम बिरला, सदन स्थगित

अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज स्पीकर ओम बिरला लोकसभा में पहुंचे. इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि वो इस मुद्दे पर 12 बजे बोलेंगे. इस दौरान सदन में भरपूर हंगामा हुआ. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

LPG के मुद्दे पर विपक्ष का संसद में प्रदर्शन

देशभर में बढ़ती रसोई गैस की कमी और सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज विपक्षी दल संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. विभिन्न राज्यों में LPG उपलब्धता की समस्या और बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष ने सरकार पर आम लोगों की रसोई पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया.

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसद हाथों में पोस्टर और सिलेंडर के प्रतीक लेकर परिसर में एकत्र हुए. नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लाखों परिवार परेशान हैं और सरकार स्थिति को हल्के में ले रही है.

विपक्ष का कहना है कि महंगाई पहले ही लोगों को तोड़ रही है और अब गैस संकट ने रोजमर्रा की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है. उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप और देशभर में LPG की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

पेट्रोलियम मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक आज

गैस संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 4:30 बजे होगी. बैठक का मुख्य एजेंडा डिमांड फॉर ग्रांट्स पर ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंज़ूरी देना है, लेकिन मौजूदा LPG‑गैस संकट पर चर्चा होने की भी पूरी संभावना है.

आज विपक्ष ने संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह गैस संकट को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है, जिससे बैठक का माहौल और भी गर्म रहने की उम्मीद है.

मुंबई विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मुंबई में विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, यह धमकी विधान भवन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई थी. ईमेल मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

इस समय विधान भवन में सत्र चल रहा है, और कई मंत्री व VIP अधिकारी मौजूद हैं. इसी वजह से सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है. पूरे क्षेत्र में पुलिस और बम स्क्वॉड की तैनाती बढ़ा दी गई है.

धमकी के बाद प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया गया है. मीडिया, कर्मचारियों और आम लोगों को अंदर जाने से रोक दिया गया है. किसी को भी तब तक अनुमति नहीं दी जा रही जब तक सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हो जाता.

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी है और साइबर सेल भी जांच में शामिल हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन पूरी तरह से संतुष्टि तक खोज जारी रहेगी.

हरीश राणा की मदद के लिए आगे आई योगी सरकार, आर्थिक मदद के तौर पर दी जाएगी दुकान

गाजियाबाद केअशोक राणा के परिवार की मदद के लिए UP सरकार आगे आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़, जीडीए वीसी नंदकिशोर कलाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक परिवार के घर पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना.

अशोक राणा का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. उनका बेटा हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से कोमा में है जिसके इलाज और देखभाल में परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. परिवार की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल जनसहयोग से 2.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विवेक राहत कोष से भी आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. परिवार की स्थायी आजीविका के लिए प्रशासन ने दुकान आवंटित करने का भी आश्वासन दिया है ताकि वे अपना कारोबार शुरू कर सकें. साथ ही परिवार को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा जिससे उनके जीवनयापन में स्थिरता और आर्थिक सहारा मिल पाए.

LPG मुद्दे पर आज संसद में विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन

आज संसद में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और उसकी कमी को लेकर विपक्ष द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

  • प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा.
  • विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने एलपीजी के दाम बढ़ाए हैं और देशभर में गैस की कमी की स्थिति बन गई है.

विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सीधा हमला करने की तैयारी में है, और संसद परिसर में बड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा.

एलपीजी मिलेगी या नहीं, यह तो देखने वाली बात है- सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एलपीजी के मुद्दे पर कहा, 'सरकार का दावा है कि सब ठीक है. सच्चाई क्या है, यह कहना मुश्किल है. कल बाजार में एलपीजी मिलेगी या नहीं, यह तो देखने वाली बात है.'

LPG की कमी की खबरों पर ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलपीजी संकट की खबरों पर कहा, आपूर्ति श्रृंखला हमारे हाथ में नहीं है. यह भारत सरकार के हाथ में है. लेकिन फिर भी, हमने गैस कंपनियों और सीएनजी कंपनियों को बुलाया है और उनसे बैठकें की हैं, और उनसे जनता के लिए वही करने का अनुरोध किया है जो हमें करना चाहिए. समस्या के समाधान में समय लगता है... अब देखना होगा कि वे हमारी बातों पर कितना ध्यान देते हैं.

नोएडा सेक्टर 4 की फैक्ट्री में भीषण आग

नोएडा सेक्टर 4 में मीटर की फैक्ट्री में बड़ी आग लगी है. इस मामले में और जानकारी का इंतजार है. मौके पर दमकल विभाग की टीम मौजूद है. 

दिल्ली के उत्तम नगर में भीषण आग

दिल्ली के उत्तम नगर में मछली मंडी के इलाके में गुरुवार तड़के अचानक भयानक आग लग गई. आग की लपटों में इलाके की दुकानें और झुग्गी झोपड़ी आ गईं. आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि बचाव दल को इसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. अभी आग में जानमाल के नुकसान का कोई पता नहीं चला है. आग की ऊंची लपटों के कारण बस्ती के लोग भी आग बुझाने की कोशिश में सफल नहीं हो सके. आग किन कारणों से लगी है, अभी इस पर अग्निशमन दल या प्रत्यक्षदर्शी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com