- काली मिर्च में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.
- काली मिर्च में विटामिन सी भी पाया जाता है.
- काली मिर्च चाय से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
Black Pepper For Immunity In Hindi: काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जिसे आसानी से आप भारतीय किचन में पा सकते हैं. काली मिर्च को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. आमतौर पर काली मिर्च (Kali Mirch Ke Fayde) को खाने में स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि काली मिर्च में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं. काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, काली मिर्च में विटामिन सी भी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम कर सकता है. तो चलिए जानते हैं डाइट में काली मिर्च को कैसे शामिल करें.
इस तरह से करें काली मिर्च को डाइट में शामिल- In This Way, Include Black Pepper In The Diet:
1. काली मिर्च सूप-
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप टमाटर और काली मिर्च से बने सूप का सेवन कर सकते हैं. आपको बता दें कि टमाटर और काली मिर्च से बने सूप में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन आदि पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप टमाटर और काली मिर्च से बने सूप का सेवन कर सकते हैं.Photo Credit: Pexels
2. काली मिर्च की चाय-
सर्दियों के मौसम में चाय पीना भला किसे पसंद नहीं है. अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं, तो आप काली मिर्च से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए काली मिर्च, चाय पत्ती, पानी, नींबू की आवश्यकता होती है. इस चाय से इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
3. काली मिर्च का काढ़ा-
काली मिर्च से बने काढ़े का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी बल्कि, शरीर को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको, काली मिर्च, शहद, दालचीनी, तुलसी, अदरक और लौंग की आवश्यकता होती है.
4. काली मिर्च का सलाद-
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सलाद और काली मिर्च दोनों को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आप इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए टमाटर, खीरा, गाजर आदि में काली मिर्च पाउडर को छिड़क कर खा सकते हैं. इससे पाचन के साथ इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है.
How To Choose Perfect Papaya: कैसे चुनें सही और मीठा पपीता, जानें पपीता को आसानी से कैसे काटे
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं