Diet For Clean And Healthier Skin: सर्दियों के मौसम में हमारी स्किन काफी रूखी बेजान सी नजर आने लगती है. स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है. असल में हममें से ज्यादातर लोग हेल्दी स्किन के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं. लेकिन ये प्रोडक्ट स्किन को बाहर से हेल्दी रख सकते हैं. लेकिन स्किन को अंदर से हेल्दी रखने के लिए आपको पोषण से भरपूर डाइट की जरूरत होती है. जिस तरह से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषण जरूरी है ठीक, उसी प्रकार स्किन और बालों के लिए पोषण जरूरी है. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही पोषण से भरपूर फूड्स के बारे में बताते हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी और क्लीन रखने में मदद कर सकते हैं.
स्किन को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स- Eat These Foods To Keep The Skin Healthy:
1. सीड्स-
सीड्स में विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट पाया जाता है. आप अपनी डाइट में सीड्स को शामिल कर कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक की पूर्ति कर सकते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

2. बादाम-
बादाम बायोटिन का एक अच्छा सोर्स है. बादाम में ओमेगा -3 फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
3. बींस-
मटर, दालें, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फलियां प्रोटीन, फाइबर और बायोटिन के अच्छे सोर्स में से एक हैं. बींस को डाइट में शामिल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रख सकते हैं.
4. मशरूम-
मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट के साथ सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं. फ्रेश मशरूम को डाइट में शामिल कर स्किन को हेल्दी रख सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें अगर आपको इससे एलर्जी है तो इसका सेवन करने से बचें.
5. शकरकंद-
शकरकंद को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि शकरकंद स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. शकरकंद में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और कैरोटीनॉयड, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं