विज्ञापन

गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

Alternate Ways to Book LPG Gas Cylinder: आज हम आपको ऐसे 4 तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग
LPG गैस सिलेंडर बुक करने के 4 आसान तरीके

LPG Gas Cylinder Booking: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में लोगों को गैस की कमी का डर सताने लगा है. इसके चलते कई लोगों ने सिलेंडर की बुकिग करना शुरू कर दिया है. आमतौर पर बुकिंग फोन कॉल पर हो जाती हैं, लेकिन आजकल इसमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से गैस एजेंसी के बाहर लाइनें लगने लगी हैं. अगर आपकी भी गैस खत्म होने वाली है और फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो आप अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 4 तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिनटों में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: LPG Gas Cylinder: अगर बुकिंग के बाद भी डीलर नहीं दे रहा गैस सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? ये रहे भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर

1. WhatsApp से करें बुकिंग

अगर आप फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहे हैं, तो व्हाट्सऐप की मदद से कर सकते हैं. 

  • बुकिंग के लिए Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर 'REFILL' टाइप कर व्हाट्सऐप पर मैसेज करें.
  • HP Gas के ग्राहक व्हाट्सऐप पर 9222201122 पर 'Hi' या 'Book' मैसेज कर सकते हैं.
  • Bharat Gas के ग्राहक 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर मैसेज कर सकते हैं.

2. SMS से करें ऐसे करें बुकिंग

ग्राहक सिलेंडर की बुकिंग SMS के जरिए भी कर सकते हैं. Indane के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर 'REFILL' लिखकर SMS भेज सकते हैं. Bharat Gas के ग्राहक रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर 'LPG' लिखकर SMS कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. मिस्ड कॉल से करें बुकिंग

  • Indane के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं. 
  • HP Gas के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर बुकिंग कर सकते हैं.

4. मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं बुकिंग

अगर आप फोन कॉल के जरिए बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, तो आप UMANG ऐप समेत Paytm, PhonePe, Amazon Pay जैसे पेमेंट करने वाली ऐप्स से भी बुकिंग करने का ट्राई कर सकते हैं.

ग्राफिक से समझें

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com