विज्ञापन

ईरान का आत्मघाती हमला! अमेरिकी तेल टैंकर पर सुसाइड बोट से किए हमले में एक भारतीय की मौत

US Oil Tanker Attacked by Iran: अमेरिका के स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर इराक के क्षेत्रीय जल के अंदर खोर अल जुबैर बंदरगाह पर एक ईरानी "सुसाइड" नाव द्वारा हमला किया गया था. इसी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

ईरान का आत्मघाती हमला! अमेरिकी तेल टैंकर पर सुसाइड बोट से किए हमले में एक भारतीय की मौत
US Israel War Against Iran: ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी
  • इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह पर अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर ईरानी सुसाइड नाव ने हमला किया
  • हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई जबकि टैंकर के बाकी 27 चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया- रिपोर्ट
  • मृतक भारतीय व्यक्ति का नाम अभी गुप्त रखा गया है और कंपनी ने भारत सरकार से कड़ी प्रतिक्रिया की मांग की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Oil Tanker Attacked: इराक के पास अमेरिकी स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई है. ईराक में मौजूद भारतीय दूतावास और नौवहन निदेशायल, मुबंई ने बताया कि अमेरिका के स्वामित्व वाले और मार्शल द्वीप के झंडे वाले तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के क्षेत्रीय जल के अंदर खोर अल जुबैर बंदरगाह पर एक ईरानी "सुसाइड" नाव द्वारा हमला किया गया था. इस हमले में एक भारतीय व्यक्ति की दुखद मौत हुई है, जबकि तेल टैंकर पर सवार बाकी के 27 चालक दल और कर्मियों को बचा लिया गया है और बसरा ले जाया गया है.

बचाए गए 27 लोगों में से 15 भारतीय हैं.

भारत सरकार की ओर से क्या बताया गया?

Latest and Breaking News on NDTV

नौवहन निदेशालय ने प्रेस रिलीज करके नीचे लिखी बात बताई है:

"भारत सरकार को 11 मार्च 2026 को इराक के बसरा के पास एक तेल टैंकर एमटी सेफसी विष्णु से जुड़ी एक घटना की जानकारी मिली है. यह घटना खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास जहाज से जहाज (एसटीएस) के बीच कार्गो लोडिंग के दौरान हुई. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक सफेद रंग की बिना चालक वाली तेज नाव (ड्रोन स्पीडबोट), जिसमें विस्फोटक थे, जहाज के दाईं तरफ से आई और जहाज से टकरा गई. इससे जहाज में बड़ी आग लग गई. घटना के बाद सभी क्रू सदस्य अपनी सुरक्षा के लिए जहाज छोड़कर पानी में कूद गए. बाद में उन्हें निकाला गया.

इराकी तटरक्षक बल ने सभी 28 क्रू सदस्यों को बाहर निकाला. इनमें 16 भारतीय नागरिक और 12 फिलीपींस के नागरिक शामिल थे. उन्हें सुरक्षित रूप से बसरा बंदरगाह की ओर ले जाया गया. आग बुझाने वाले टग बोट अभी भी मौके पर मौजूद हैं और आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं.

पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत शिपिंग महानिदेशालय ने गहरे दुख के साथ पुष्टि की है कि इस घटना में एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई है. बचाए गए लोगों में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं, जिनमें जहाज के मास्टर (कप्तान) भी हैं. सभी बचाए गए नाविक सुरक्षित बताए गए हैं और फिलहाल बसरा के पास एक छोटे द्वीप पर मौजूद हैं.

बगदाद में भारत का दूतावास इराकी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि इसमें शामिल भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और जरूरी मदद सुनिश्चित की जा सके. मुंबई स्थित शिपिंग महानिदेशालय ने मृत नाविक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. यह घटना दिखाती है कि इस क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बढ़ रही हैं, और भारत सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर लगातार नजर रख रही है."

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सेफसी ने भारत सरकार से हमले की कड़ी निंदा करने और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच क्षेत्र में जहाजों पर चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है. सूत्रों ने चिंता व्यक्त की कि चूंकि वैश्विक स्तर पर नाविकों में 15 प्रतिशत से अधिक भारतीय हैं, इसलिए ईरान चाहे किसी भी जहाज को निशाना बनाए, भारतीय नागरिकों को नुकसान पहुंचेगा.

सेफसी विष्णु के बारे में जानें

वेबसाइट वेसल फाइंडर पर दी गई जानकारी के अनुसार, 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा सेफसी विष्णु 2007 में निर्मित एक कच्चा तेल टैंकर है, जो वर्तमान में मार्शल आइलैंड्स के झंडे के साथ समंदर लांघता है. इसका ग्रॉस टन भार 42010 और डेडवेट टन भार 73976 है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने जंग खत्म करने के लिए दुनिया के सामने रखी तीन शर्त- पैसा, हक और गारंटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com